ईशान किशन
IND vs SA Test Series: भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है. जहां उसे एक के बाद एख कई झटके लगते जा रहे हैं. पहले जहां तेज गेंदबाज दीपक चाहर और मोहम्मद शमी के दौरे से बाहर होने की जानकारी मिली थी. वहीं अब एक और खिलाड़ी ने टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस लेकर सबको चौंका दिया है. 26 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. इस सीरीज के लिए चुने गए भारतीय टीम में ईशान किशन का नाम शामिल था लेकिन अब उन्होंने सबको चौंकाते हुए अपना नाम वापस ले लिया है. इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जानकारी दी है कि ईशन किशन ने व्यक्तिगत कारणों के हवाला देते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से अगल करने का अनुरोध किया है. जिसे बीसीसीआई ने स्वीकार करते हुए उनके जगह पर केएस भरत को टीम में शामिल किया गया है. पुरूष चयन समिति ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट के तौर पर केएस भरत को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रित बुमराह (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर).
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…