देश

PM Modi In Chhattisgarh: बिलासपुर आए पीएम, अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन शुरू, ₹33700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

रिपोर्ट: प्रियंका कौशल


PM Modi In Bilaspur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे. पीएम मोदी ने वहां मोहभट्ठा में एक भव्य जनसभा को संबोधित किया और राज्य के लिए 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया और कुछ की आधारशिला रखी, जिससे छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी.

अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यह अत्याधुनिक ट्रेन ऊर्जा दक्षता, उच्च गति और बेहतर आराम के साथ यात्रियों को एक नया अनुभव प्रदान करेगी. यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

रेलवे परियोजनाएं, बुनियादी ढांचे का विकास

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में 108 किलोमीटर की सात रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इसके अलावा, 2,690 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया. इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और भी बेहतर बनाया जाएगा.

बिजली, गैस और सड़क क्षेत्र में नई योजनाएं

प्रधानमंत्री ने कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में भारत पेट्रोलियम की सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी. इसके अलावा, हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 540 किलोमीटर लंबी विशाख-रायपुर पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया गया.

सड़क बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए एनएच-930 और एनएच-43 के खंडों को दो लेन में अपग्रेड किया गया है. इसके अलावा, एनएच-130डी के कोंडागांव-नारायणपुर खंड के अपग्रेड की भी आधारशिला रखी गई है.

आवास परियोजनाओं के लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के तीन लाख पीएम आवासों के गृहप्रवेश को सुनिश्चित किया और प्रतीकात्मक रूप से कवर्धा, जशपुर और बीजापुर के तीन लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबियां सौंपीं. यह पहल छत्तीसगढ़ के लोगों को आवास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण राहत प्रदान करेगी.

29 जिलों में 130 पीएमश्री स्कूलों का उद्घाटन हुआ

छत्तीसगढ़ के 29 जिलों में 130 पीएमश्री स्कूलों का उद्घाटन किया गया है. इसके साथ ही रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) की स्थापना की गई है, जो राज्य में शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होगा.

पीएम मोदी का आभार और राजनीतिक संदेश

सभा के दौरान पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया और नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके शासन में कोई विकास नहीं हुआ, बल्कि घोटाले ही हुए.

बच्चों के प्रति अपनी स्नेहभावना को दर्शाया

सभा में पीएम मोदी ने एक छोटी बच्ची से मुलाकात की, जिसने उनका चित्र लेकर पहुंची थी. पीएम मोदी ने बच्चे से कहा, “धन्यवाद, मैं तुम्हें चिट्ठी भेजूंगा,” जिससे उन्होंने बच्चों के प्रति अपनी स्नेहभावना को दर्शाया.

यह भी पढ़िए: अमित शाह ने क्यों कहा कि लालू यादव ने चारा घोटाले से बिहार को बदनाम किया? जानें पूरी बात

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

12 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

19 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

21 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

24 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

28 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

52 minutes ago