लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने बलात्कार के आरोपी फिल्म निर्देशक की जमानत याचिका खारिज की

दिल्ली हाईकोर्ट से बलात्कार के आरोपी फिल्म निदेशक सनोज कुमार मिश्रा को झटका लगा है. कोर्ट सनोज मिश्रा को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. जस्टिस गिरीश कठपालिया ने कहा कि ऐसे मामले में अग्रिम जमानत देने से समाज में गलत संदेश जाएगा. आरोपी ने पीड़िता को नायिका बनाने के बहाने उसका यौन शोषण किया. अदालत ने कहा कि इस मामले में नायिका बनने की ख्वाहिश रखने वाली एक छोटे शहर की लड़की के साथ कई बार यौन शोषण किया गया.

ऐसे मामलों में अग्रिम जमानत देने से समाज में बहुत गलत संदेश जाएगा. उससे यह संदेश जाएगा कि कोई भी ऐसी लड़िकयों का शोषण करने के बाद जेब में हाथ डालकर कोई बेखौफ घूम सकता है. वैसे लड़की ने जमानत देने का विरोध नहीं किया था. लेकिन उसकी शिकायत में कई तारिखों व स्थानों का जिक्र करते हुए बलात्कार करने की बात कही गई है. अदालत ने कहा कि लड़की ने विरोध नहीं किया है तो भी आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती है. उसने लड़की का अश्लील वीडियो और तस्वीरें खींची और धमकी दी कि अगर उसने सहयोग नहीं किया तो वह उन्हें सार्वजनिक कर देगा.

आत्महत्या करने की दी धमकी

इन परिस्थितियों में यह अदालत इस बात से संतुष्ट नहीं है कि लड़की की जमानत के लिए विरोध नहीं किया जाना उसकी सहमति है. अभियोजन पक्ष का मामला यह है कि याचिकाकर्ता टिक टॉक और इंस्टाग्राम के माध्यम से झांसी में रहने वाली लड़की के संपर्क में आया. आरोपी झांसी पहुच गया और लड़की के नहीं मिलने की बात कहने पर आत्महत्या की धमकी दी. लड़की इससे डर गई तो उससे मिली और वह उसे एक रिसॉर्ट में ले गया. खाना खाने के बाद उसे चक्कर आने लगा और आधी रात को होश में आने पर उसने खुद को नग्न पाया.

याचिकाकर्ता ने उससे कहा कि उसने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो खींचे हैं. उसे वह आपत्ति होने पर सार्वजनिक कर देगा. इसके बाद उसने लड़की को कई जगह बुलाकर बलात्कार किया. उसका तीन बार गर्भपात भी करवाया और फिर उसे छोड़ दिया. लड़की ने यह भी कहा था कि उसने कई लड़कियों का इसी तरह शोषण किया है और उसे जान से मारने की धमकी दी.

ये भी पढ़ें: 1 करोड़ रुपये पाने के लालच में बाप ने करवा दिया बेटे का फर्जी अंतिम संस्कार, दिल्ली के नजफगढ़ में यूं खुली पोल

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

41 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

46 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

59 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago