देश

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल में किया चुनावी शंखनाद,कहा- बीजेपी का सबसे ज्यादा भरोसा युवाओं पर

मंडी, हिमाचल प्रदेश- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों, खासकर युवाओं ने राज्य में बीजेपी सरकार को वापस लाने का मन बना लिया है.पीएम मोदी ने युवा विजय संकल्प रैली नामक एक युवा रैली को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा, हिमाचल के युवा जानते हैं कि अगर कोई स्पष्ट और ईमानदार इरादे से हिमाचल का विकास कर सकता है, तो वह केवल बीजेपी है.बारिश के कारण मोदी को आखिरी समय में अपना दौरा रद्द करना पड़ा.

भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने युवाओं को अवसर देने पर ध्यान केंद्रित किया है. बीजेपी सरकार हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है.बारिश होने के बावजूद रैली में बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ जुटी थी. उनका आभार व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा, बीजेपी युवाओं पर सबसे अधिक भरोसा करती है. अब देश की युवा शक्ति भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को ‘आजादी का अमृत काल’ में पूरा करेगी.

नौजवानों मौके देना बीजेपी की प्राथमिकता

‘आजादी का अमृत काल’ का अर्थ है भारत के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने, गांवों और शहरों के बीच विकास में विभाजन को कम करने और लोगों के जीवन में सरकार के हस्तक्षेप को कम करने के लिए अगले 25 वर्षों की यात्रा.40 वर्ष से कम उम्र के मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से, जो पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा है, उनसे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी की सर्वोच्च प्राथमिकता हमेशा युवाओं को अधिकतम अवसर देना है.राज्य के राष्ट्रमंडल खेल 2022 के विजेताओं की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा, चाहे वह मुख्यमंत्री हो, सांसद हो या मंत्री, बीजेपी देश की एक राजनीतिक पार्टी है, जिसमें युवाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक होता है.

स्थिर सरकार का महत्व

यह कहते हुए कि लोग अब एक स्थिर सरकार के महत्व को समझ रहे हैं, उन्होंने कहा, यूपी और उत्तराखंड में भी, सरकारें हर पांच साल में बदल जाती थीं। लेकिन लोगों ने दोनों राज्यों में हाल के विधानसभा चुनावों में फिर से बीजेपी सरकार चुनी.राष्ट्रीय राजधानी से करीब 500 किलोमीटर दूर रैली स्थल से खूब तालियां बटोरने वाले प्रधानमंत्री ने हिंदी में अपने 20 मिनट के संबोधन में कहा, ”आने वाले दिनों में मैं जरूर आऊंगा और वहां के लोगों से मिलूंगा”

अनिश्चितता का माहौल खत्म

राज्य और केंद्र में डबल इंजन वाली सरकार के लाभ और विकास की गति और योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में बताते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा, हमने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 14,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। हम सीमावर्ती क्षेत्रों के पास विकासशील गांवों के साथ-साथ रोपवे की सुविधा भी लाए. हमने राज्य में एसटी की सूची में हट्टी समुदाय को जोड़ने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी.उन्होंने कहा कि दशकों से अनिश्चितता के माहौल वाली गठबंधन सरकारें थीं। 2014 में, एक स्थिर सरकार चुनी गई, जो नीति-निर्माण और शासन में स्थिरता लाई.मंडी के बाद, मोदी के बिलासपुर और चंबा शहर में जनसभाओं को संबोधित करने की संभावना है. बीजेपी नेता अमित शाह और जेपी नड्डा भी अलग-अलग राज्य का दौरा करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

1 hour ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

2 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

2 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

3 hours ago