Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत-मलेशिया संबंधों में नया अध्याय: पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम ने भविष्य की तकनीक और सुरक्षा पर मिलाया हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के बीच कुआलालंपुर में हुई उच्च स्तरीय बैठक ने द्विपक्षीय संबंधों के एक नए अध्याय की शुरुआत की है. इस मुलाकात में व्यापार, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ भविष्य की तकनीकों जैसे AI और सेमीकंडक्टर पर विशेष जोर दिया गया.

PM Modi Malaysia Visit

भारत और मलेशिया के रिश्तों को एक नई मजबूती देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच आज अहम मुलाकात हुई. यह बैठक मलेशिया की राजधानी में स्थित प्रधानमंत्री आवास सेरी परदाना में हुई, जहां दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया. इस मुलाकात को भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

लंबे समय से दोस्ती मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार ट्वीट कर बातचीत की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई और दोनों देशों के बीच गहरे और भरोसेमंद रिश्तों की फिर से पुष्टि हुई.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया समुद्री पड़ोसी हैं और लंबे समय से दोस्ती के मजबूत रिश्ते साझा करते आए हैं.

विकासात्मक सहयोग की समीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच विकासात्मक सहयोग की विस्तार से समीक्षा की गई. खासतौर पर व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, जैव-प्रौद्योगिकी जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में साझेदारी से न केवल दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा, बल्कि आम लोगों के जीवन पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा.

तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

इस बातचीत में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमति बनी. प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में भारत और मलेशिया मिलकर काम करेंगे. यह कदम तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई

संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के दृष्टिकोण की सराहना की और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा जताई और कहा कि भारत इस क्षेत्र में एक अहम और भरोसेमंद साझेदार है.

ये भी पढ़ें: जुबान फिसली या कानूनी डर? मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से फिर मांगी माफी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital