देश

मन की बात में पीएम मोदी ने छात्रों को दिया मंत्र, कहा- ‘मार्कशीट से तय नहीं होता आपका मूल्य’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए रविवार को छात्रों और युवाओं से विशेष संवाद किया. उन्होंने कहा कि आपका मूल्यांकन सिर्फ मार्कशीट से तय नहीं होता, परीक्षा में परेशान नहीं होना चाहिए.

‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,

“मुझे उम्मीद है कि आपने इस महीने की शुरुआत में ‘परीक्षा पे चर्चा’ देखी होगी और उससे कुछ सीखा होगा. आप परीक्षा योद्धा हैं. मुझे यकीन है कि आप सभी पूरे मन से अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे.”

पीएम मोदी ने कहा,

“हां, ऐसे समय में मन में थोड़ी शंका आना भी स्वाभाविक है. कभी लगता है, सब याद रहेगा या नहीं रहेगा. कभी लगता है, समय कम तो नहीं पड़ जाएगा ना! ये भाव हर पीढ़ी के बच्चों ने महसूस किए हैं, आप अकेले नहीं हैं. याद रखिए, आपका मूल्य आपकी मार्कशीट से तय नहीं होता. इसलिए खुद पर भरोसा रखिए. जो पढ़ा है, उसे पूरे मन से लिखिए. और जो नहीं आया, उस एक सवाल को अपने मन पर हावी मत होने दीजिए.”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अपने माता-पिता और शिक्षकों से बात करते रहिए. वे आपके नंबरों से नहीं, आपके प्रयास से आपकी पहचान करते हैं, वे आपकी मेहनत से खुश रहते हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि आप परीक्षा में भी सफल होंगे और अपने जीवन में भी सफलता की नई ऊंचाई प्राप्त करेंगे. इसलिए बिना परेशान हुए परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए.

PM मोदी ने संदेश भेजने वाले लोगों का धन्यवाद किया

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे हर महीने ‘मन की बात’ के लिए आपके ढ़ेरों सुझाव मिलते हैं. आपके भेजे गए संदेशों से हमें देश के कोने-कोने में छिपी अद्भुत प्रतिभाओं के बारे में पता चलता है. निजी स्वार्थ से उठकर समाज के लिए कुछ करने की अनेक प्रेरणादायी गाथाएं आपके माध्यम से देशभर के लोगों तक पहुंची हैं. आप ऐसे ही अपने प्रयास जारी रखें. मुझे आपके संदेशों का इंतजार रहेगा. मैं एक बार फिर आपको और आपके परिवार को आने वाले त्योहारों की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं.

बता दें कि यह कार्यक्रम का 131वां एपिसोड है और वर्ष 2026 का दूसरा प्रसारण है. हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए विशेष महत्व रखता है. मन की बात’ केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है.

ये भी पढ़ें: जाम का झंझट खत्म! पीएम मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी, बच्चों के साथ किया सफर

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago