प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मुलाकात की. यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक भेंट तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें भारत और जापान के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों और शिंजो आबे की भारत से जुड़ी यादों की भी चर्चा हुई. मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं.
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अकी आबे से मिलकर उन्हें खुशी हुई. उन्होंने भारत के साथ अकी आबे के लंबे जुड़ाव की भी सराहना की. मोदी ने शिंजो आबे को अपना करीबी दोस्त बताते हुए कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे और भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रधानमंत्री ने वाराणसी में शुरू किए गए ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बुधवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में इस कॉरिडोर का उद्घाटन शिंजो आबे के भारत और जापान की दोस्ती के लिए दिए गए योगदान को सम्मान देने का एक उचित तरीका है.
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अकी आबे ने भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के दौरान उन्हें जिस तरह का अपनापन महसूस हुआ, उससे वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए.
अकी आबे ने यह भी कहा कि वह भारत और जापान के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करना चाहती हैं. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके पति शिंजो आबे भी उस मौके पर उनके साथ मौजूद हों.
बुधवार, 7 अक्टूबर को वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अकी आबे की मौजूदगी में ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का अनावरण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने इसे उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के करीब 140 करोड़ लोगों की ओर से शिंजो आबे को श्रद्धांजलि बताया.
इस कॉरिडोर का रिश्ता शिंजो आबे की वाराणसी यात्रा से भी जुड़ा है. साल 2015 में भारत दौरे के दौरान आबे वाराणसी पहुंचे थे. उस समय उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ गंगा आरती में भी हिस्सा लिया था. काशी की उस यात्रा की यादें भारत-जापान संबंधों के लिहाज से काफी खास मानी जाती हैं.
इसी यात्रा के दौरान जापान की ओर से वाराणसी को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की सौगात दी गई थी. आज यही परिसर शिंजो आबे की भारत यात्रा और दोनों देशों की दोस्ती से जुड़ी यादों का अहम केंद्र बन चुका है.
ये भी पढ़ें-ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…