देश

PM Modi Mother Health: ‘मां-बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल’- पीएम मोदी की मां की खराब सेहत पर राहुल गांधी का ट्वीट

PM Modi Mother Health: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कई नेताओं ने ट्वीट कर पीएम मोदी की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है. मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है. मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं.

हम सब पीएम के साथ हैं- प्रियंका गांधी

राहुल के अलावा उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ. इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले.

सीएम भूपेश बघेल ने भी किया ट्वीट

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की मां के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है. हम सब उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

ये भी पढ़ें: Heeraben Modi: PM मोदी की मां की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती, एक दिन पहले ही हुआ था भाई का एक्सीडेंट

गौरतलब है कि पीएम मोदी की मां हीराबेन की बीती रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पीएम मोदी भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं. यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के एक बयान में कहा गया है कि हीराबेन मोदी की हालत स्थिर है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

7 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

19 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

32 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

45 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

51 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

1 hour ago