मनोरंजन

Priya Prakash Varrier ने करवाए ऐसे फोटोशूट, PHOTOS पर फैंस हो गए फिदा…

Priya Prakash Varrier:  प्रिया प्रकाश वारियर अक्सर सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं. पिछले पांच छह दिनों से रोजाना वह अपना कोई न कोई फोटोशूट पोस्ट कर रही हैं. इस तरह डेली आ रहे उनके फोटोशूट को फैन्स का जमकर प्यार मिल रहा है. यही नहीं, इंटरनेट सेंसेशन कभी वेस्टर्न वियर और कभी इंडियन ड्रेस में अपनी फोटो शेयर कर रही हैं. इन पांच फोटोशूट में उनका अंदाज खूब पसंद किया गया है. प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म ‘4 ईयर्स’ हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और इसमें उनको खूब पसंद भी किया गया है.

प्रिया प्रकाश वारियर ने लेटेस्ट फोटो की पोस्ट

प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट गुलाबी रंग की ड्रेस में शेयर किया है. जिसे लेकर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. फैन्स उनसे मुस्कराने के लिए कह रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, ‘आप स्माइल क्यूं नहीं करते हो प्लीज स्माईल. जिंदगी हंसने गाने के लिए है.’ इससे पहले भी उन्होंने कई शानदार फोटोशूट शेयर किए.

प्रिया प्रकाश वारियर उस समय सुर्खियों में आ गई थीं. जब उनकी फिल्म ओरू अदार लव का टीजर रिलीज हुआ था. उनके आंख के एक इशारे ने उन्हें देश भर में लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था. वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और विंक गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं.

23 वर्षीय प्रिया प्रकाश वारियर का जन्म 28 अक्तूबर, 1999 को केरल के त्रिशूर में हुआ. उन्होंने बीकॉम कर रखा है. 2018 में वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई हस्ती थीं.

ये भी पढ़ें- OTT Debut: करीना कपूर ही नहीं, ये एक्ट्रेस भी नए साल में ओटीटी पर शुरू करेंगी नई पारी…

प्रिया प्रकाश वारियर ने 2021 में ‘चेक’ फिल्म से तेलुगू सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था. वह नितिन के साथ नजर आई थीं.

प्रिया प्रकाश वारियर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें विष्णुप्रिया, श्रीदेवी बंगलो और यारियां 2 के नाम प्रमुखता से लिए जा सकते हैं. इनके अलावा भी वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

16 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

27 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

48 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

2 hours ago