देश

आज नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सरकार के गठन पर शाह और नड्डा का मंथन पूरा

Narendra Modi’s Oath-taking Ceremony: एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाएंगी. उनके साथ ही उनके कई मंत्रियों के भी पद और गोपनीयता की शपथ लेने की संभावना है.

बताया जा रहा है कि सरकार गठन के स्वरूप और मंत्रिमंडल गठन को लेकर फिलहाल चर्चा पूरी हो गई है. पिछले दो दिनों में एनडीए में शामिल सहयोगी दलों के नेताओं के साथ-साथ अपनी पार्टी के अंदर ही नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें सारी जानकारियों से अवगत करा दिया.

यह माना जा रहा है कि जेपी नड्डा और अमित शाह ने प्रधानमंत्री को सहयोगी दलों के नेताओं की भावनाओं के साथ-साथ भाजपा से जुड़े तमाम समीकरणों की भी जानकारी से अवगत कराया होगा.

मंत्रिमंडल का गठन PM का विशेषाधिकार

मंत्रिमंडल का गठन करना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है इसलिए इस बारे में तमाम पक्षों, सहयोगी दलों और अपनी पार्टी की राय जानने के बाद अंतिम फैसला नरेंद्र मोदी ही करेंगे.

यह बताया जा रहा है कि कैबिनेट के सहयोगियों के नामों को लेकर नरेंद्र मोदी द्वारा अंतिम फैसला करने के बाद प्रोटोकॉल के तहत रविवार को सुबह उन तमाम सांसदों को फोन कर सूचित किया जाएगा, जिनका नाम रविवार शाम को 7:15 बजे प्रधानमंत्री के साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए फाइनल हुआ है.

जेपी नड्डा की अगुवाई में चलीं मैराथन बैठक

आपको बता दें कि पीएम आवास जाकर नरेंद्र मोदी को सारी रिपोर्ट देने से पहले शनिवार को ही भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के आवास पर शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी. इससे एक दिन पहले शुक्रवार को जेपी नड्डा के आवास पर भी कई राउंड की मैराथन बैठक हुई थी. शुक्रवार की मैराथन बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर मंत्रिमंडल के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया था.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

11 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

32 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

33 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

57 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

1 hour ago