PM Modi on NEET Paper Leak: देश में नीट परीक्षा धांधली और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी भारी सियासी घमासान और विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. गुरुवार देर रात लगभग बारह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर देश भर के छात्रों और अभ्यर्थियों को सीधा भरोसा दिलाया है.
पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत के युवाओं के भविष्य की सुरक्षा केंद्र सरकार की सबसे पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने ऐलान किया कि पेपर लीक और परीक्षा में धांधली करने वाले दोषियों के खिलाफ सरकार कैबिनेट बैठक में ऐसा कठोर फैसला लेने जा रही है, जो भविष्य के लिए एक मिसाल बनेगा.
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
वीडियो जारी कर क्या बोले पीएम मोदी?(PM Modi on NEET Paper Leak)
अपने इस वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली पर कड़ा रुख अख्तियार किया. पीएम ने कहा कि जो लोग देश के होनहार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
सरकार ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और जांच एजेंसियों को सभी जरूरी व कड़े कदम उठाने के सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं. प्रधानमंत्री के इस स्पष्ट बयान के बाद यह साफ हो गया है कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली की पवित्रता बहाल करने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है.
पेपर लीक मामलों के लिए बनेंगी फास्ट-ट्रैक कोर्ट्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन (PM Modi on NEET Paper Leak) में एक और बड़े प्रशासनिक कदम का खुलासा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार पेपर लीक और परीक्षा में धोखाधड़ी से जुड़े मुकदमों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट्स यानी विशेष त्वरित अदालतों का गठन करने जा रही है.
बता दें कि इन फास्ट-ट्रैक कोर्ट्स के बनने से पेपर लीक माफियाओं और धांधली में शामिल पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमों की सुनवाई बेहद तेजी से पूरी होगी और दोषियों को बिना किसी देरी के सलाखों के पीछे भेजा जा सकेगा.
संसद से पास होगा नया सख्त कानून
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में संकेत दिए कि सरकार पूर्व में घोषित उपायों से भी कई कदम आगे बढ़कर फैसले लेने जा रही है. आगामी कैबिनेट बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए एक विशेष अध्यादेश या नीतिगत फैसले को मंजूरी दी जाएगी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पूर्ण विश्वास जताया कि संसद का आगामी सत्र जल्द ही प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और पेपर लीक को पूरी तरह रोकने के लिए प्रस्तावित नए सख्त कानून को सर्वसम्मति से पारित कर देगा.
पीएम की इस सीधी पहल के मायने
गौरतलब है कि बीते कई दिनों से संसद से लेकर जंतर-मंतर तक नीट पेपर लीक को लेकर विपक्षी दल और छात्र संगठन सरकार को घेरने में लगे हुए थे. ऐसे संवेदनशील माहौल में आधी रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुद सामने आकर वीडियो जारी करना और सीधे छात्रों से संवाद साधना एक बड़ा कूटनीतिक और प्रशासनिक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. पीएम के इस सीधे आश्वासन (PM Modi on NEET Paper Leak) के बाद न केवल आंदोलनरत छात्रों का गुस्सा शांत होने की उम्मीद है, बल्कि देश भर के करोड़ों अभ्यर्थियों में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को लेकर एक नया विश्वास पैदा हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


