देश

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को दी श्रद्धांजलि, बोले- आपके लिए देशहित रहा सर्वोपरि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर (Chandrashekhar) की आज जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया. पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर ने अपनी राजनीति में देशहित को हमेशा सबसे ऊपर रखा.

PM Modi ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी (Chandrashekhar) को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने अपनी राजनीति में देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा. सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा.”

Chandrashekhar का बलिया में हुआ था जन्म

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) का जन्म 1927 में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ था. वह एक समाजवादी नेता थे जिन्होंने कुछ समय के लिए अल्पमत सरकार का नेतृत्व किया था. उनके बेटे नीरज शेखर भाजपा से सांसद हैं.

यह भी पढ़ें- भारत की पहली ओलंपिक पदक विजेता करनम मल्लेश्वरी की पीएम मोदी से मुलाकात, खेल के लिए नई प्रेरणा

चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने 10 नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और कांग्रेस के बाहरी समर्थन के साथ जनता दल के एक अलग गुट की सरकार का नेतृत्व किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

21 seconds ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

1 minute ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

20 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

24 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

41 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

48 minutes ago