देश

Pongal: “भारत का हर त्यौहार गांव, किसानी और फसल से जुड़ा होता है”, पोंगल पर्व के समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

Pongal Festival:देशभर में आज (14 जनवरी) पोंगल का पर्व मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर आयोजित हुए पोंगल समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन भी यहां मौजूद रहीं. पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि “पोंगल के दिन तमिलनाडु के हर घर से पोंगल धारा का प्रवाह होता है. मेरी कामना है कि उसी तरह आपके जीवन में भी सुख, समृद्धि और संतोष की धारा का प्रवाह निरंतर होता रहे.”

सुपरफूड को लेकर देश, दुनिया में नई जागृति आई है-PM

PM मोदी ने कहा, “पोंगल पर्व में ताज़ी फसल को भगवान के चरणों में समर्पित करने की परंपरा है। इस पूरे उत्सव परंपरा के केंद्र में हमारे अन्नदाता हमारे किसान हैं. भारत का हर त्यौहर किसी न किसी रूप में गांव, किसानी और फसल से जुड़ा होता है… मुझे खुशी है कि सुपरफूड को लेकर देश, दुनिया में नई जागृति आई है.”

यह भी पढ़ें- इतिहास के पन्नों में खास है आज का दिन, राम मंदिर को लेकर 32 साल पहले PM मोदी ने खाई थी कसम, देखें तस्वीरें

पोंगल का त्योहार ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दर्शाता है-PM

PM मोदी ने कहा, “लाल किले से मैंने जिस पंच प्राण का आह्वान किया उसका प्रमुख तत्व देश की एकता को ऊर्जा देना, इसे मज़बूत करना है। पोंगल के इस पावन पर्व पर हमें देश की एकता को सशक्त करने का संकल्प दोहराना है।” PM मोदी ने कहा, “…पोंगल का त्योहार ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दर्शाता है…एकता की यही 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है, सबसे बड़ी पूंजी है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago