देश

Delhi News: दिल्ली में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, अंगीठी जलाकर रात में सो गया था पूरा परिवार

देश की राजधानी दिल्ली में दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया है. परिवार के लोगों की मौत कैसे हुई है, इसको लेकर अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.

एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार को एक घर में 4 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पचा चला है कि घर में अंगीठी जलाकर परिवार के लोग सो गए थे. इसी वजह से इन सभी की मौत दम घुटने से हो गई.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज से होगा आगाज, 15 राज्यों से गुजरते हुए 100 लोकसभा सीटों को करेगी कवर

दम घुटने से हुई परिवार के सभी लोगों की मौत

अंगीठी जलाने से पूरा घर गैस से भर गया और दम घुटने से सभी की मौत हो गई. मरने वालों में दो बच्चे समेत चार लोग हैं. पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकहर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए टीम को बुलाया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- Pune: ‘बॉम्बे सैपर्स सोल्जरथॉन’ में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेन्द्र राय, धावकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

DCP भरत रेड्डी ने बताया, “सुबह 6:40 बजे हमें अलीपुर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों के अचेत पड़े होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर पता चला कि 4 लोगों की मृत्यु हो गई है. घर में अंगीठी जल रही थी. फॉरेंसिक जांच जा रही है. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि दम घुटने के कारण मृत्यु हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जांच जारी है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

13 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

35 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

53 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

1 hour ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

2 hours ago