देश

पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों को दिया ओलंपिक की तैयारी का मंत्र, सिक्किम में खेला फुटबॉल

पीएम मोदी ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में मंगलवार की सुबह स्थानीय किशोर लड़के और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद लिया. पीएम मोदी ने इस दौरान युवा खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने की कोशिश कर रहा है और आप सभी को इसके लिए तैयार रहना चाहिए. प्रधानमंत्री ने युवा खिलाड़ियों से बातचीत का वीडियो अपने एक्स (X) अकाउंट पर शेयर किया है.

खिलाड़ियों को दिया ओलंपिक का लक्ष्य

वीडियो में पीएम चुटीले अंदाज में कहते हैं, “मुझे क्या आपलोग फुटबॉल खेलना सिखाएंगे? ऐसा तो नहीं कि आपलोग मुझे हरा देंगे.” उन्होंने एक बच्चे के खेल की सराहना करते हुए कहा कि आप अच्छे कोच बन सकते हैं. प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “खेलने के लिए सिर्फ अभ्यास काफी नहीं है, मैच होना चाहिए. इससे हम सीखते हैं और हममें जुनून पैदा होता है. भारत ओलंपिक की मेजबानी का प्रयास कर रहा है, तब तक आप परिपक्व खिलाड़ी बन जाएंगे. इसलिए अभी से ओलंपिक खेलने के उद्देश्य से तैयारी करिए.”

मैदान पर बिताया यादगार पल

पीएम मोदी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए और खिलाड़ियों के बीच से गेंद निकालते हुए कई गोल भी किए. उन्होंने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है.” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने इसे एक ‘जबरदस्त सेशन’ बताया. प्रधानमंत्री ने उत्साहित खिलाड़ियों को फुटबॉल पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया.

ये भी पढ़ें: क्या अब सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल? जंग के बीच लीबिया में भारत के हाथ लगा खजाना, होर्मुज से घटेगी निर्भरता

विकास परियोजनाओं की सौगात

पीएम 27 अप्रैल की शाम को गंगटोक पहुंचे थे. मंगलवार को बच्चों के साथ समय बिताने के बाद प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे. वह पालजोर स्टेडियम में सिक्किम राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समापन समारोह में भाग लेंगे, जहाँ वे राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे. ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली और पर्यटन सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं, जिनका उद्देश्य सिक्किम में समावेशी विकास को गति देना है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

58 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

59 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago