देश

सीएम उमर अब्दुल्ला की गुजरात यात्रा की पीएम मोदी ने की सराहना, बोले- यह यात्रा एकता का महत्वपूर्ण संदेश देती है

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) गुजरात दौरे पर हैं. उन्होंने अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट की तारीफ की. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा एकता का महत्वपूर्ण संदेश देती है.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) के सोशल मीडिया पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि कश्मीर से केवड़िया. उमर अब्दुल्ला को साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़ते और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने जाते देखकर बहुत अच्छा लगा. उनकी यह यात्रा एकता का एक महत्वपूर्ण संदेश देती है और हमारे साथी भारतीयों को भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगी.

Omar Abdullah ने दौड़ लगाते पोस्ट की थी तस्वीर

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक पर्यटन कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद में रहते हुए मैंने यहां होने का फायदा उठाते हुए प्रसिद्ध साबरमती रिवरफ्रंट सैरगाह पर सुबह की दौड़ लगाई. यह उन सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, जहां मैं दौड़ पाया हूं और इतने सारे अन्य पैदल यात्रियों व धावकों के साथ इसे साझा करना मेरे लिए खुशी की बात थी. मैं अद्भुत अटल फुट ब्रिज के पास से भी दौड़कर गुजरने में कामयाब रहा.

यह भी पढ़ें- ‘राष्ट्रहित मोदी सरकार के लिए सर्वोपरि, किसी देश के दबाव में नहीं लिया जाएगा कोई फैसला’

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला  (Omar Abdullah) ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखकर कहा, “मैंने सोचा नहीं था कि यह प्रतिमा इतनी भव्य होगी. इसे देखकर ही समझा जा सकता है कि यह किस सोच और भाव से बनाई गई है. सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें हम ‘आयरन मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जानते हैं, उनके लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि है. यह ‘नए भारत’ की एक बड़ी पहचान है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago