देश

‘बेटियां दो कदम आगे, भारत गढ़ रहा कीर्तिमान’, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को सराहा

PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नारीशक्ति की उपलब्धियों को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि भारत आज जो कीर्तिमान गढ़ रहा है, उसमें हर वर्ग की भागीदारी अहम है लेकिन हमारी बेटियां दो कदम आगे चल रही हैं.

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन में कहा कि देश की महिलाएं ब्यूरोक्रेसी से लेकर स्पेस और साइंस तक हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. हाल ही में जारी यूपीएससी नतीजों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शीर्ष दो स्थानों पर महिलाओं ने कब्जा जमाया है, जबकि टॉप 5 में तीन महिलाएं शामिल हैं.

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का विशेष ध्यान है. आज देश में 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सक्रिय हैं, जिनसे 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं. इन समूहों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सरकार ने बजट को पांच गुना तक बढ़ाया है और बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन देने की सुविधा प्रदान की गई है.

बैंक सखी, कृषि सखी और एसएचजी जैसी पहलों को ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी पहल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं.

उन्होंने आगे कहा कि सिविल सर्विसेज डे पर मैंने एक मंत्र दिया था और मैंने कहा था कि हम सरकार में जितने भी लोग हैं, हमारे लिए एक ही मंत्र सर्वोपरि होना चाहिए- ‘नागरिक देवो भव:’. मुझे विश्वास है कि अपने सामर्थ्य और ईमानदारी से एक ऐसा भारत बनाएंगे, जो विकसित भी होगा और समृद्ध भी होगा.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब युवा राष्ट्र के निर्माण में भागीदार होते हैं, तो राष्ट्र तेज विकास भी करता है और विश्व में अपनी पहचान भी बनाता है. भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को यह दिखा रहा है कि हममें कितना सामर्थ्य है. हमारी सरकार हर कदम पर यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के युवाओं के लिए रोजगार-स्वरोजगार के अवसर बढ़ें. आज का यह समय भारत के युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसरों का समय है. आईएमएफ ने हाल ही में कहा है कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: रोजगार मेला कार्यक्रम में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, PM Modi बोले- भारत आज जो कीर्तिमान गढ़ रहा है उसमें हर वर्ग की भागीदारी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago