funny jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपनों के साथ हंसी-मजाक करने का वक्त ही नहीं मिलता. रोजाना के कामों से मानसिक तनाव बढ़ता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि हंसना तनाव दूर करने की सबसे अच्छी दवा है.
हंसी न सिर्फ मन को हल्का करती है, बल्कि शरीर को भी स्वस्थ रखती है. इसलिए हर दिन थोड़ा समय निकालकर हंसना जरूरी है. आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए हम लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले (funny jokes), जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. तो चलिए, शुरू करते हैं हंसी का डोज!
लड़की: हे भगवान! मुझे कोई समझदार बॉयफ्रेंड दे दो.
भगवान: बेटी, समझदार होगा तो वो इन झमेलों में फंसेगा ही क्यों? घर जा!
महिला: बाबा, मेरे और पति के बीच प्यार कम हो गया, कोई उपाय बताएं!
बाबा: बेटी, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाट्सएप का व्रत कर. प्यार फिर से जाग जाएगा!
गर्लफ्रेंड (गुस्से में): इतनी देर क्यों की? मैं कब से इंतजार कर रही हूं!
बॉयफ्रेंड: बॉस ने रोक लिया, उनके साथ डिनर कर रहा था.
गर्लफ्रेंड: अच्छा, क्या खाया?
बॉयफ्रेंड: बस, गालियां.
चिंटू: बीवी से झगड़े में उसका ध्यान कैसे भटकाएं, पता है?
पिंटू: नहीं, तू बता.
चिंटू: बस बोल दे, ‘सुंदर हो तो क्या, कुछ भी बोलोगी?’ 100% काम करता है!
पिंटू: चिंटू, ये Ford क्या है?
चिंटू: भाई, गाड़ी है, गाड़ी!
पिंटू: तो Oxford क्या है?
चिंटू: सिंपल, OX यानी बैल, Ford यानी गाड़ी. Oxford = बैलगाड़ी!
लड़की (आधी रात को बिहारी वकील को फोन करके): मेरा फ्रेंड बनोगे?
वकील: हां, क्यों नहीं! तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की: धारा.
वकील: कौन सी धारा? 144 या 145?
लड़की ने फौरन फोन काट दिया.
ये भी पढ़ें: Viral Jokes: संता- आपकी बेटी कॉलेज जाने के बहाने कहां जाती है? महिला का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…