देश

Independence Day 2024: पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, आजादी के दीवानों को लेकर कही ये बड़ी बात

Independence Day Celebration: आज देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस दौरान पूरे देशवासियों के अंदर जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है. लोग देश भक्ति के गीतों से ओत-प्रोत हो रहे हैं. तो वहीं देश के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी इस बार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया और देश को सम्बोधित किया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे. यहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया है.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे. यहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया है. बता दें कि 78वें स्वतंत्रा दिवस में हिस्सा लेने के लिए सभी मेहमान भी लाल किला पहुंच चुके हैं, लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी भी लाल किला पहुंचे हैं. तो वहीं पीएम मोदी आज सुबह 7:17 मिनट पर लाल किला प्राचीर में पहुंचे. वहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देश को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा देश आजादी के दीवानों का कर्जदार है.

आजादी के पहले के दिनो को करें याद

पीएम मोदी ने 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों हम जरा आजादी के पहले के उन दिनों को याद करें. सैकड़ो साल की गुलामी. हर कालखंड संघर्ष का रहा है. महिला हो, युवा हो, आदिवासी हो, वे सब गुलामी के खिलाफ जंग लड़ते रहे. 1857 का स्वतंत्रता संग्राम के पूर्व ही हमारे कई आदिवासी क्षेत्र थे, जहां आजादी की जंग लड़ी जाती रही थी. आजादी की जंग इतनी लंबी थी. अपरंपार यातनाएं, जुल्मी शासन सामान्य मानवी का विश्वास तोड़ने की तरकीबें, फिर भी उस समय की संख्या के करीब 40 करोड़ देशवासियों ने वो जज्बा दिखाया, वो सामर्थ्य दिखाया. एक संकल्प लेकर चलते रहे, एक सपना लेकर चलते रहे. जूझते रहे. एक ही सपना था वंदे मातरम, एक ही सपना था देश की आजादी का.

यह देश ‘आजादी के दीवानों’ का ऋणी है

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के लिए बलिदान देने वाले अनगिनत ‘आजादी के दीवाने’ को श्रद्धांजलि देने का दिन है. यह देश उनका ऋणी है. इसी के साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि देश के 40 करोड़ लोगों ने दुनिया की महासत्ता को उखाड़ कर फेंक दिया था. हमारे पूर्वजों का खून हमारे शरीर में है. आज हम 140 करोड़ नागरिक हैं. अगर हम संकल्प लेकर चलते हैं तो हम हर चुनौती को पार करते हुए विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर 40 करोड़ लोग आजादी के सपने को पूरा कर सकते है तो 140 करोड़ के देश के मेरे नागरिक, मेरे परिवारजन अगर एक साथ चल पड़ते हैं तो चुनौतियां कितनी भी क्यों न हो, हम समृद्ध भारत बना सकते है. 2047 का विकसित भारत बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें-इस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते ने संभाल के रखा है बापू का चश्मा… आजादी से जुड़े डाक टिकट को लेकर सुनाए दिलचस्प किस्से

प्राकृतिक आपदाओं में अनेक लोगों ने खोया अपने परिवारों को

पीएम मोदी ने देश को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्यारे देशवासियों इस वर्ष और पिछले कुछ वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं में अनेक लोगों ने अपने परिवारों को खोया है. संपत्ति खोई है. राष्ट्र निधि का नुकसान हुआ है. मैं आज उन सबके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि देश इस संकट की घड़ी में उन सबके साथ खड़ा है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हमने ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र दिया. आज मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल आर्थिक व्यवस्था के लिए एक नया मंत्र बन गया है. हर जिला अपने उत्पाद पर गर्व करने लगा है. ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन’ का माहौल है उत्पाद.’

मालूम हो कि मेहमानों की लिस्ट में GYAN यानी गरीब युवा अन्नदाता और नारी को खासतौर पर शामिल किया गया है. इसी के साथ ही केंद्र सरकार ने इस साल पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी एथलीट को भी सम्मानपूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

5 minutes ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

13 minutes ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, YSRCP की नामांकन मांग पर कल तक फैसला ले आयोग

Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…

19 minutes ago

19 मौतें और बड़ा सवाल… चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अहम निर्देश

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…

23 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट: सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…

32 minutes ago

10 मैच का सूखा खत्म, 41 गेंदों में ठोके 91 रन; पारी के बाद भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर, देखें VIDEO

Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…

41 minutes ago