आस्था

मंगल के गोचर से इन 3 राशियों का जीवन होगा मंगलकारी, 26 अगस्त के बाद का समय वरदान-समान!

Mars Transit August 2024: साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक मंगल ग्रह 26 अगस्त को गोचर करने जा रहा है. इस दिन मंगल का यह गोचर मिथुन में होगा. मंगल देव इस दिन दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल देव इस स्थिति में 20 अक्टूबर तक रहने वाले हैं. ऐसे में मंगल गोचर की 25 दिनों की अवधि मेष समेत 3 राशियों के लिए मंगलकारी होने के साथ-साथ लाभकारी भी रहने वाली है. आइए जानते हैं कि मंगल का यह राशि परिवर्तन किन तीन राशियों से जुड़े लोगों के जीवन में खास परिवर्तन लाएगा.

मेष राशि

मंगल ग्रह का यह गोचर मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए खास रहेगा. मंगल गोचर की अवधि में साहस, ऊर्जा और पराक्रम में वृद्धि होगी. इसके अलावा इस अवधि में कारोबार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी. आदमनी में वृद्धि के साथ-साथ नौकरी में प्रमोशन का भी योग बनेगा. सैलरी में बढ़ोतरी का भी योग है. इस दौरान कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. परिवार में जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी. जमीन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. धन लाभ के प्रबल योग हैं.

तुला राशि

मंगल का यह राशि परिवर्तन तुला राशि से संबंधित जातकों के लिए मंगलकारी होने के साथ-साथ लाभकारी भी रहेगा. मंगल गोचर के 20 दिनों की अवधि में धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. जो लोग जमीन या प्रॉपर्टी के कार्य से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस दौरान विशेष लाभ देखने को मिलेगा. इसके अलावा इस दौरान किस्मत का साथ मिलेगा. अटके हुए कार्य पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनेगी. समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा. व्यापार में आर्थिक उन्नति मिलेगी.

मीन राशि

मंगल के गोचर से मीन राशि को विशेष लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान मंगल देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके परिणामस्वरूप नौकरी-व्यापार में खास तरक्की होगी. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में धन लाभ होगा. सुख के साधनों में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी.

यह भी पढ़ें: 22 अगस्त से चमकेगी इन 3 राशियों की तकदीर, बुध के गोचर से होगा खूब लाभ

यह भी पढ़ें: 25 अगस्त से इन राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ, बरसेगी शुक्र देव की विशेष कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago