Categories: देश

रतन टाटा को पीएम मोदी ने किया याद, बोले- उन्होंने नेशन फर्स्ट भावना को रखा सर्वोपरि

PM Modi Remembered Ratan Tata: भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन को एक महीना हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने रतन टाटा को लेकर एक लेख लिखा, जिसमें उन्होंने अपने व्यक्तिगत संबंध और रतन टाटा के नेशन फर्स्ट भावना के साथ काम करने के तरीकों की तारीफ की और युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपति रतन टाटा को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘रतन टाटा को अंतिम विदाई दिए हुए करीब एक महीना बीत चुका है. भारतीय उद्योग जगत में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा और यह सभी देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा. उनके असाधारण जीवन और अतुलनीय योगदान को समर्पित मेरा यह आलेख…’

‘हमने गुजरात में साथ मिलकर काम किया…’

रतन टाटा को लेकर लिखे लेख में पीएम मोदी ने अपने व्यक्तिगत संबंध के बारे में बताया. उन्होंने लिखा, ‘व्यक्तिगत तौर पर, मुझे पिछले कुछ दशकों में उन्हें बेहद करीब से जानने का सौभाग्य मिला. हमने गुजरात में साथ मिलकर काम किया. वहां उनकी कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश किया गया. इनमें कई ऐसी परियोजनाएं भी शामिल थीं, जिसे लेकर वे बेहद भावुक थे.

जब मैं केन्द्र सरकार में आया, तो हमारी घनिष्ठ बातचीत जारी रही और वो हमारे राष्ट्र-निर्माण के प्रयासों में एक प्रतिबद्ध भागीदार बने रहे. स्वच्छ भारत मिशन के प्रति श्री रतन टाटा का उत्साह विशेष रूप से मेरे दिल को छू गया था. वह इस जन आंदोलन के मुखर समर्थक थे. वह इस बात को समझते थे कि स्वच्छता और स्वस्थ आदतें भारत की प्रगति की दृष्टि से कितनी महत्वपूर्ण हैं. अक्टूबर की शुरुआत में स्वच्छ भारत मिशन की दसवीं वर्षगांठ के लिए उनका वीडियो संदेश मुझे अभी भी याद है. यह वीडियो संदेश एक तरह से उनकी अंतिम सार्वजनिक उपस्थितियों में से एक रहा है.’

युवाओं और नवाचार के प्रेरणास्रोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा को युवाओं और नवाचार के लिए प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने अपनी लेख में लिखा, ‘युवाओं के लिए, रतन टाटा एक प्रेरणास्रोत थे. उनका जीवन, उनका व्यक्तित्व हमें याद दिलाता है कि कोई सपना ऐसा नहीं जिसे पूरा ना किया जा सके, कोई लक्ष्य ऐसा नहीं जिसे प्राप्त नहीं किया जा सके. रतन टाटा जी ने सबको सिखाया है कि विनम्र स्वभाव के साथ, दूसरों की मदद करते हुए भी सफलता पाई जा सकती है.

रतन टाटा, भारतीय उद्यमशीलता की बेहतरीन परंपराओं के प्रतीक थे. वो विश्वसनीयता, उत्कृष्टता और बेहतरीन सेवा जैसे मूल्यों के अडिग प्रतिनिधि थे. उनके नेतृत्व में, टाटा समूह दुनिया भर में सम्मान, ईमानदारी और विश्वसनीयता का प्रतीक बनकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा. इसके बावजूद, उन्होंने अपनी उपलब्धियों को पूरी विनम्रता और सहजता के साथ स्वीकार किया.’

‘भारत रुकेगा नहीं…’

पीएम मोदी ने रतन टाटा के नेशन फर्स्ट भावना के साथ काम करने की तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘रतन टाटा जी ने हमेशा, नेशन फर्स्ट की भावना को सर्वोपरि रखा. 26/11 के आतंकवादी हमलों के बाद उनके द्वारा मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल को पूरी तत्परता के साथ फिर से खोलना, इस राष्ट्र के एकजुट होकर उठ खड़े होने का प्रतीक था. उनके इस कदम ने बड़ा संदेश दिया कि – भारत रुकेगा नहीं…भारत निडर है और आतंकवाद के सामने झुकने से इनकार करता है.’

आईएएनएस

Recent Posts

पवन सिंह पर सवाल और अक्षरा सिंह की मुस्कुराहट… जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने हाल ही में पवन सिंह के नाम पर ऐसा रिएक्शन…

3 minutes ago

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: डाक सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार, 5 साल में खर्च होंगे 1,141 करोड़ रुपये; गांवों के 1.49 लाख पोस्ट ऑफिस होंगे मजबूत

Post Office Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने डाक संचालन योजना…

27 minutes ago

शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंचा दामाद और हो गया बड़ा कांड! घर से गायब हुआ सबकुछ, जानें फिर क्या हुआ

Odisha News: भुवनेश्वर के नयापल्ली थाना क्षेत्र में शादी के बाद पहली बार ससुराल आए…

41 minutes ago

‘गलती हो गई, माफ कर दो’, मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान कैसे गिड़गिड़या? देखें वीडियो

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित आबू लेन होटल कांड के फरार आरोपी सलमान…

45 minutes ago

अब विदेश से नहीं मंगानी पड़ेंगी भारी मशीनें! मोदी सरकार ने खोला 11,000 करोड़ रुपये का खजाना

केंद्र सरकार ने निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए…

56 minutes ago

बार-बार भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज, डिमेंशिया के हो सकते हैं संकेत; जानें शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

Dementia Early Symptoms: बार-बार चीजें भूलना, परिचित रास्तों पर भटकना और स्वभाव में बदलाव आना…

1 hour ago