Categories: दुनिया

तसलीमा नसरीन का दावा, बांग्लादेश के चटगांव में इस्कॉन को निशाना बनाने की रची जा रही साजिश

Bangladesh ISKCON: भारत में रह रहीं मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने चटगांव के एक चरमपंथी समूह की तस्वीर साझा कर दावा किया है कि ये लोग मिलकर इस्कॉन को निशाना बनाने की साजिश कर रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘लज्जा’ की लेखिका नसरीन ने लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया. इसमें लिखा, चटगांव स्थित समूह हिफाज़त-ए-इस्लाम ने इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है. आज उनका नारा था: “एक इस्कॉन को पकड़ो, फिर कत्ल करो.” हिफाज़त-ए-इस्लाम ने आतंकवाद का आह्वान किया है.

वे इस्कॉन के सदस्यों को मारना चाहते हैं: तसलीमा नसरीन

वे इस्कॉन के सदस्यों को मारना चाहते हैं. क्या इस्कॉन एक आतंकवादी संगठन है कि इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए? क्या इस्कॉन के सदस्यों ने कभी “हरे कृष्ण, हरे राम” का नारा लगाते हुए किसी की हत्या की है?

दूसरी ओर, इस्लामी आतंकवादी लोगों को मारते समय नारे लगाते हैं. इस्कॉन दुनिया भर के कई देशों में मौजूद है, और कहीं भी इसे इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है, लेकिन बांग्लादेश में ऐसा होता है. ऐसा क्यों है? क्योंकि इस देश में बड़ी संख्या में इस्लामवादी और जिहादी हैं जो दूसरे धर्मों के लोगों को बर्दाश्त नहीं करते हैं.

वे गैर-मुसलमानों को नुकसान पहुंचाने या उन्हें उनकी जमीन से भगाने के लिए हर तरह की चाल और हथकंडे अपनाते हैं. हिफाज़त-ए-इस्लाम यहां आतंकवादियों की भूमिका निभा रहा है, जबकि इस्कॉन सताए गए अल्पसंख्यक हैं.

हिंदू अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा

तसलीमा हिंदुओं के साथ हो रही ज्यादती को लेकर काफी मुखर हैं. एक दिन पहले भी उन्होंने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट लिखा था. इसमें उन्होंने वो वजह बताने की कोशिश की थी जिसकी वजह से हिंदू अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है.

चटगांव के इस्कॉन मंदिर को लेकर साजिश

उन्होंने कहा, चटगांव के हजारी लेन में सेना और पुलिस की तरफ से संयुक्त रूप से हिंदुओं पर अत्याचार करने के पीछे असली वजह क्या है? क्या इसलिए कि उस्मान मोल्लाह नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर इस्कॉन के खिलाफ कुछ पोस्ट किया और कुछ हिंदुओं ने उस्मान मोल्लाह की दुकान पर विरोध प्रदर्शन किया? उन्होंने आगे कहा कि क्या इसलिए कि हिंदुओं ने अपना भगवा झंडा बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज से थोड़ा ऊपर लटका दिया था? या इसलिए कि बड़ी संख्या में हिंदू हिंदुओं की सुरक्षा की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए?

तसलीमा ने लिखा, मुझे लगता है कि असली वजह यह है कि सड़कों पर लाखों हिंदुओं को देखकर गठबंधन सरकार थोड़ी घबरा गई है.

आईएएनएस

Recent Posts

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: डाक सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार, 5 साल में खर्च होंगे 1,141 करोड़ रुपये; गांवों के 1.49 लाख पोस्ट ऑफिस होंगे मजबूत

Post Office Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने डाक संचालन योजना…

15 minutes ago

शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंचा दामाद और हो गया बड़ा कांड! घर से गायब हुआ सबकुछ, जानें फिर क्या हुआ

Odisha News: भुवनेश्वर के नयापल्ली थाना क्षेत्र में शादी के बाद पहली बार ससुराल आए…

29 minutes ago

‘गलती हो गई, माफ कर दो’, मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान कैसे गिड़गिड़या? देखें वीडियो

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित आबू लेन होटल कांड के फरार आरोपी सलमान…

33 minutes ago

अब विदेश से नहीं मंगानी पड़ेंगी भारी मशीनें! मोदी सरकार ने खोला 11,000 करोड़ रुपये का खजाना

केंद्र सरकार ने निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए…

44 minutes ago

बार-बार भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज, डिमेंशिया के हो सकते हैं संकेत; जानें शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

Dementia Early Symptoms: बार-बार चीजें भूलना, परिचित रास्तों पर भटकना और स्वभाव में बदलाव आना…

53 minutes ago

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 19,934 करोड़ के 5 बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Modi Cabinet Approves Projects: मोदी कैबिनेट ने 19,934 करोड़ रुपये के 5 बड़े प्रोजेक्ट्स को…

1 hour ago