Photo-IANS
Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने अंग्रेजों के शासन काल से लेकर पाकिस्तान को भी जमकर खरीखोटी सुनाई और सख्त लहजे में आजादी के दीवानों को याद करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि “हम उन्हीं के वंशज हैं. 40 करोड़ लोगों ने दुनिया की महान सत्ता को उखाड़ फेंका था. अगर हमारे पूर्वज जिनका खून हमारी रगों में है, आज हम 140 करोड़ हैं.”
वह आगे बोले कि अगर 40 करोड़ गुलामी की बेड़ियों को तोड़ सकते हैं, आजादी लेकर के रह सकते हैं तो 140 करोड़ मेरे नागरिक, मेरे परिवारजन अगर संकल्प लेकर चल पड़ते हैं, एक दिशा निर्धारित कर चल सकते हैं, कदम से कदम मिलाकर, कंधे से कंधा मिलाकर, तो चुनौतियां कितना ही क्यों न हो, संसाधनों के लिए जूझने की नौबत हो तो भी हम स्मृद्धि पा सकते हैं. हम 2047 तक विकसित भारत बना सकते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के संकटकाल को नहीं भूला जा सकता है. यही वो देश है, जहां जब आतंकवादी हमले करके चले जाते थे. जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है. जब सेना एयरस्ट्राइक करती है तो युवाओं का सीना गर्व से भर जाता है. यही बातें हैं जो देशवासियों के मन को गर्व से भरती हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के संकटकाल को नहीं भूला जा सकता है. यहां पर लोगों को तेजी से वैक्सीन लगाई गई. यही वो देश है, जहां जब आतंकवादी हमले करके चले जाते थे. जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है. जब सेना एयरस्ट्राइक करती है तो युवाओं का सीना गर्व से भर जाता है. यही बातें हैं जो देशवासियों के मन को गर्व से भरती हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि लोगों के सपनों को पूरा नहीं किया गया. जब हमें जिम्मेदारी मिली तो हमने बड़े सुधार किए. हमने बदलाव के लिए रिफॉर्म को चुना. हम सुधार सिर्फ वाहवाही के लिए नहीं करते हैं. हम मजबूरी में नहीं, बल्कि मजबूती देने के लिए सुधार कर रहे हैं. हम राजनीति के लिए सुधार नहीं करते हैं. हमारा सिर्फ एक ही मकसद होता है और वो है नेशन फर्स्ट, यानी राष्ट्र हित सुप्रीम. मेरा भारत महान बने, इसी संकल्प को लेकर हम कदम उठाते हैं. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि तीन करोड़ परिवारों को नल से जल मिल रहा है. जल जीवन मिशन के तहत 12 करोड़ परिवारों को नल से जल पहुंच रहा है. 15 करोड़ परिवार इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. गरीब, दलित, पीड़ित, आदिवासी भाई-बहन इन चीजों के अभाव में जी रहे थे.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…