देश

Budget 2023: पीएम मोदी बोले- मौजूदा वैश्विक हालात में पूरी दुनिया की नजर भारत के ‘बजट’ पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व की डवांडोल आर्थिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा है कि भारत के लोगों के साथ-साथ पूरी दुनिया की निगाहें भारत के बजट पर टिकी हुई हैं, जो देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को सदन में पेश करने जा रही हैं. बजट सत्र के पहले दिन मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट सत्र का प्रारम्भ हो रहा है. ऐसे में चारों तरफ से अर्थतंत्र को लेकर सकारात्मक संकेत आ रहे हैं. आशा की किरण आ रही है. अर्थतंत्र में जिनकी आवाज को मान्यता है, उनकी तरफ से सकारात्मक संकेत आ रहे हैं.

दुनिया की निगाहें भारत के बजट पर टिकी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थितियों और डवांडोल आर्थिक हालात में सिर्फ भारत के जनमानस की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें भारत के बजट पर टिकी हुई हैं, जो देश की महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल सदन में पेश करने जा रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वित्त मंत्री लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने के साथ ही ऐसा बजट लेकर आने का भरपूर प्रयास करेंगी जिससे विश्व, जो आशा की किरण देख रही है, उसे वो और अधिक प्रकाशमान नजर आए.

ये भी पढ़े:- ईडी ने कोलकाता में 12 ठिकानों पर की छापेमारी, 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला

संसद में राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले अभिभाषण का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत के संविधान और संसदीय प्रणाली का गौरव बताते हुए इसे नारी और आदिवासियों के सम्मान का भी अवसर करार दिया. उन्होंने सभी सांसदों से पूरे उमंग, उत्साह और ऊर्जा के साथ इसमें शामिल होने का अनुरोध किया. भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के इंडिया फस्र्ट, सिटीजन फस्र्ट की भावना के साथ काम करने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष के साथी बारीकी से अध्ययन कर पूरी तैयारी के साथ सदन में अपनी बात रखेंगे और सदन की चर्चा से देश के लिए अमृत निकलेगा. पीएम मोदी ने सदन में चर्चा करते हुए कहा कि सदन में तकरार भी रहेगी लेकिन तकरीर भी होनी चाहिए.

-आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

5 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

17 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

25 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

46 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

1 hour ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

2 hours ago