पीएम मोदी ने शेयर किया ताड़ासन का AI वीडियो.
International Yoga Day: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसके जरिए लोगों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाता है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर योग को अपने जीवन में शामिल करने का आग्रह करते हुए ताड़ासन का एक वीडियो शेयर किया.
पीएम मोदी ने एक्स पर आसन करते हुए अपना एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर किया और कहा, “ताड़ासन शरीर के लिए बहुत अच्छा है. इससे बॉडी को ज्यादा ताकत मिलती है.” अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले, पीएम मोदी योग के अलग-अलग आसनों और उनके फायदों के बारे में बताते हुए अपने एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. इससे पहले मंगलवार को भी, पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर योग वीडियो की एक सीरीज पोस्ट की थी.
पीएम ने कहा था, “योग दिवस नजदीक आ रहा है. मैं वीडियो शेयर कर रहा हूं, जिसमें कई तरह के आसन और उनके लाभ पर मार्गदर्शन दिया जाएगा. मुझे उम्मीद है कि यह आप सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करेगा. योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “योग शांति प्रदान करता है, यह हमें जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य के साथ करने में सक्षम बनाता है.”
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में गिरने वाली है एकनाथ शिंदे की सरकार? संजय राउत के इस दावे के पीछे की वजह क्या है
उन्होंने आगे कहा, “अब से दस दिनों में दुनिया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी. योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर मानव समाज के कल्याण के लिए दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है.” इस साल 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इस बार थीम “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” रखी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…