देश

Monsoon Arrival: तेज धूप और भीषण गर्मी से जाने कब मिलेगी राहत…दिल्ली-यूपी, बिहार-झारखंड में इस तारीख को आ रहा है मानसून

Monsoon Arrival: उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, पंजाब, बिहार औऱ हरियाणा सहित देश के अधिकतर राज्य तेज धूप और भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने लू का अलर्ट भी जारी कर दिया है. सूर्य इन दिनों आग बरसा रहा है. लोग घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं. बस अब उत्तर और मध्य भारत को दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार है.

फिलहाल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से ताजा रिपोर्ट सामने आई है जो कि राहत भरी है. विभाग ने सम्भावना जताई है कि मानसून अगले तीन से चार दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें-Jammu and Kashmir: आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई; आठ आतंकी सरगना भगोड़ा घोषित, सम्पत्ति की जाएगी कुर्क

मौसम विभाग की मानें तो 16 से 18 जून तक बिहार और झारखंड, 20 से 30 जून उत्तर प्रदेश और 27 जून के करीब दिल्ली में मानसून के पहुंचने की सम्भावना है. तो वहीं मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के हीटवेव का अलर्ट जारी किया है और लोगों से घर के बाहर न निकलने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगर बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें.

यूपी के इन जिलों में हीटवेव अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 4 दिन हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में प्रतापगढ़, मिर्जापुर व वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, बांदा,चित्रकूट कौशांबी प्रयागराज फतेहपुर के साथ ही इसके आस-पास के इलाकों के लिए भी चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कानपुर,जालौन, हमीरपुर,महोबा, झांसी, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, गोंडा, बस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर,चंदौली, जौनपुर, सीतापुर, हरदोई के साथ ही प्रदेश के तमाम हिस्सों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है.

इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने यूपी में इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है कि वजह बताते हुए कहा है कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाएं बंगाल की खाड़ी के ऊपर कमजोर मानसून पर हावी हो रही हैं. मध्य और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में गर्म मौसम की स्थिति को बढ़ा रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

7 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

8 hours ago