देश

‘नकारात्मक राजनीति से दिल्ली को मुक्ति मिली’, केजरीवाल पर PM मोदी का बड़ा हमला

PM Modi Attacks Kejriwal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने दिल्ली को बर्बाद किया था. दिल्ली को एक तरह से गड्ढे में गिरा दिया था. इसी दौरान, पीएम मोदी ने बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल को घेरा और कहा कि नकारात्मक राजनीति से दिल्ली को मुक्ति मिली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में करीब 11 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली दो हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया. राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि एक्सप्रेसवे का नाम द्वारका, जहां ये कार्यक्रम हो रहा है उस स्थान का नाम रोहिणी, जन्माष्टमी का उल्लास और संयोग से मैं भी द्वारिकाधीश की भूमि से हूं. पूरा माहौल कृष्णमय हो गया है.

भाजपा सरकार को जनता ने दिया चारों ओर आशीर्वाद

पिछली सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली में हम लंबे समय से सत्ता में नहीं थे. हम देखते हैं कि पिछली सरकारों ने दिल्ली को किस तरह बर्बाद किया, दिल्ली को एक तरह से गड्ढे में गिरा दिया था. मैं जानता हूं कि भाजपा की नई सरकार के लिए लंबे अरसे से बढ़ रही मुसीबतों से दिल्ली को बाहर निकालना कितना कठिन है. पहले गड्ढा भरने में ताकत जाएगी, फिर बड़ी मुश्किल से कुछ काम नजर आएगा. लेकिन, मुझे भरोसा है कि दिल्ली में जिस टीम को आपने चुना है, वो मेहनत करके पिछले कई दशकों की समस्याओं से दिल्ली को बाहर निकाल कर रहेंगे.”

PM Modi ने अपने संबोधन में कहा, “ये संयोग भी पहली बार बना है कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चारों तरफ भाजपा सरकार है. ये दिखाता है कि इस पूरे क्षेत्र का कितना आशीर्वाद भाजपा पर और हम सभी पर है. इसलिए हम अपना दायित्व समझकर दिल्ली-एनसीआर के विकास में जुटे हैं.”

हरियाणा की पिछली कांग्रेस सरकार पर भी निशाना

प्रधानमंत्री ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना करारा तंज कसते हुए कहा, “कुछ राजनीतिक दल हैं, जो जनता के आशीर्वाद को पचा नहीं पा रहे हैं. वे जनता के विश्वास और जमीनी सच्चाई से कट चुके हैं. याद होगा कि कुछ महीने पहले किस तरह दिल्ली-हरियाणा के लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने और दुश्मनी बनाने की साजिश रची गई. यहां तक कह दिया गया कि हरियाणा के लोग दिल्ली के पानी में जहर मिला रहे हैं. इस तरह की नकारात्मक राजनीति से दिल्ली को मुक्ति मिली है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम एनसीआर के कायाकल्प का संकल्प लेकर चल रहे हैं. मुझे विश्वास है कि यह हम करके दिखाएंगे. गुड गवर्नेंस भाजपा सरकारों की पहचान है. भाजपा सरकारों के लिए जनता जनार्दन ही सर्वोपरि है. जनता ही हमारी हाईकमांड है. हमारी कोशिश रहती है कि जनता का जीवन आसान बनाएं और यही हमारी नीति और निर्णायों में दिखता है.

उन्होंने हरियाणा की पिछली कांग्रेस सरकारों को भी निशाने पर लिया. बोले, “हरियाणा में एक समय कांग्रेस सरकारों का था, जब बिना खर्ची-पर्ची के एक नियुक्ति मिलना भी मुश्किल था. हरियाणा में भाजपा सरकार ने लाखों युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी दी है. नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह सिलसिला चल रहा है.”

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने कांग्रेस पर साथा निशाना, कहा-‘सिर पर संविधान रखकर नाचने वालों ने उसे कुचला’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago