PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान को सिर पर रखकर नाचते हैं, वही उसे सबसे ज़्यादा कुचलते रहे हैं.
पीएम मोदी ने बताया कि पहले दिल्ली में बेहद कठोर कानून लागू था. दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट में लिखा था कि अगर कोई सफाईकर्मी बिना बताए काम पर न आए तो उसे एक महीने के लिए जेल भेजा जा सकता था.मोदी ने सवाल किया – “जरा सोचिए, एक छोटी सी गलती पर क्या किसी सफाई मित्र को जेल में डालना न्याय है?”
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने ऐसे कई अन्य कानून बनाए थे. आज वही लोग सामाजिक न्याय की बातें करते हैं. मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अब तक सैकड़ों पुराने और बेकार कानून खत्म कर दिए हैं. यह अभियान अभी भी जारी है.
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने दिल्ली-NCR को दी 2 नई सौगात, द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का किया उद्घाटन, जानें क्या होगा फायदा?
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के लिए रिफॉर्म का अर्थ केवल बदलाव नहीं, बल्कि सुशासन का विस्तार है. उन्होंने कहा, “हम ऐसे सुधार कर रहे हैं जिससे आम जनता और कारोबारियों दोनों का जीवन आसान बने.”
प्रधानमंत्री ने बताया कि जीएसटी सुधार की तैयारी चल रही है. इसका मसौदा राज्यों को भेज दिया गया है. मोदी ने कहा कि सभी राज्यों के सहयोग से इस प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा – “इस बार दिवाली पर देशवासियों को डबल बोनस मिलने वाला है. हमारा लक्ष्य है कि जीएसटी को और आसान बनाया जाए और टैक्स दरों को दोबारा तय किया जाए.”
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…