Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी ने कांग्रेस पर साथा निशाना, कहा-‘सिर पर संविधान रखकर नाचने वालों ने उसे कुचला’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने संविधान को सिर पर उठाकर नाचा, वही उसे कुचलते रहे. पीएम ने बताया कि दिल्ली में कभी ऐसा कानून था जिसमें सफाईकर्मियों को बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर जेल भेजा जा सकता था.

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान को सिर पर रखकर नाचते हैं, वही उसे सबसे ज़्यादा कुचलते रहे हैं.

सफाईकर्मियों के लिए था सख्त कानून

पीएम मोदी ने बताया कि पहले दिल्ली में बेहद कठोर कानून लागू था. दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट में लिखा था कि अगर कोई सफाईकर्मी बिना बताए काम पर न आए तो उसे एक महीने के लिए जेल भेजा जा सकता था.मोदी ने सवाल किया – “जरा सोचिए, एक छोटी सी गलती पर क्या किसी सफाई मित्र को जेल में डालना न्याय है?”

गलत कानूनों को खत्म कर रही है मोदी सरकार

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने ऐसे कई अन्य कानून बनाए थे. आज वही लोग सामाजिक न्याय की बातें करते हैं. मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अब तक सैकड़ों पुराने और बेकार कानून खत्म कर दिए हैं. यह अभियान अभी भी जारी है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने दिल्ली-NCR को दी 2 नई सौगात, द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का किया उद्घाटन, जानें क्या होगा फायदा?

रिफॉर्म मतलब सुशासन

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के लिए रिफॉर्म का अर्थ केवल बदलाव नहीं, बल्कि सुशासन का विस्तार है. उन्होंने कहा, “हम ऐसे सुधार कर रहे हैं जिससे आम जनता और कारोबारियों दोनों का जीवन आसान बने.”

जीएसटी सुधार से मिलेगा दिवाली पर बोनस

प्रधानमंत्री ने बताया कि जीएसटी सुधार की तैयारी चल रही है. इसका मसौदा राज्यों को भेज दिया गया है. मोदी ने कहा कि सभी राज्यों के सहयोग से इस प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा – “इस बार दिवाली पर देशवासियों को डबल बोनस मिलने वाला है. हमारा लक्ष्य है कि जीएसटी को और आसान बनाया जाए और टैक्स दरों को दोबारा तय किया जाए.”

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest