देश

PM Modi Sri Lanka Visit: 3 दिवसीय श्रीलंका दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा और व्यापारिक समझौतों पर होगी चर्चा

PM Modi Sri Lanka Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीलंका की 3 दिन की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे. प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह कई अन्य नेताओं और विपक्षी नेताओं से भी चर्चा करेंगे. उनकी यह यात्रा 6 अप्रैल को खत्म होगी. इस यात्रा को भारत-श्रीलंका संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

इस यात्रा में पीएम मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति से व्यापार, अर्थव्यवस्था, विकास और रक्षा जैसे मुद्दों पर बात करेंगे. इनमे सबसे महत्वपूर्ण चर्चा डिफेंस कोऑपरेशन एग्रीमेंट (रक्षा सहयोग समझौता) पर होगी. यह समझौता पिछले दो साल से लंबित था, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि इस पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. भारत और श्रीलंका पहले से ही सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के पक्ष में हैं, और यह समझौता द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देगा.

तमिलनाडु और श्रीलंका के मछुआरों के मुद्दे पर भी इस दौरे में चर्चा होगी. दोनों देशों के बीच इस मामले को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ है. उम्मीद है कि इस मुद्दे को हल करने के लिए नई रणनीति अपनाई जा सकती है.

महाबोधि मंदिर का करेंगे दौरा

पीएम मोदी का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा. वह कोलंबो में विपक्षी नेताओं से मिलेंगे. फिर अनुराधापुरा जाएंगे, जहां वह महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगे. यह मंदिर बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है. इसके बाद राष्ट्रपति के साथ मिलकर एक रेल परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे. यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को बढ़ाएगी.

यह दौरा भारत और श्रीलंका के रिश्तों के लिए अहम है. दोनों मजबूत नेता मिलकर व्यापार, विकास और शांति के लिए नए कदम उठाएंगे. आने वाले दिनों में यह यात्रा दोनों देशों के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगी.


ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के Waqf Bill में है ’12 साल की लिमिट’ का प्रावधान, क्या इससे वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगेगी रोक?


-भारत एक्सप्रेस

महिमा कटारिया

Recent Posts

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

3 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

19 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

33 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

33 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

36 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

41 minutes ago