फोटोज: श्रीलंका में पीएम मोदी
रिपोर्ट: महिमा कटारिया, श्रीलंका से (भारत एक्सप्रेस)
PM Modi Sri Lanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (4 अप्रैल 2025 को) श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंच गए. वहां उनका स्वागत विशेष तरीके से किया गया, भले ही रात के 9 बजे बारिश हो रही थी, फिर भी श्रीलंका के छह शीर्ष मंत्री एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे. इस अवसर पर भारतीय और श्रीलंकाई नेतृत्व के बीच गहरे संबंधों का प्रदर्शन हुआ.
श्रीलंका के शीर्ष 6 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया:
पीएम मोदी का यह स्वागत न केवल श्रीलंकाई प्रोटोकॉल का हिस्सा था, बल्कि दोनों देशों के बीच बढ़ते दोस्ताना संबंधों का प्रतीक भी था.
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. ये परियोजनाएं भारत की सहायता से श्रीलंका के विकास में योगदान देंगी.
संपूर सौर ऊर्जा परियोजना:
इस परियोजना के तहत श्रीलंका में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आधारशिला रखी जाएगी. यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
डंबुला में आधुनिक कोल्ड स्टोरेज कॉम्प्लेक्स:
इस परियोजना का उद्देश्य कृषि उत्पादों के भंडारण और संरक्षण में सुधार करना है. इससे किसानों को अपने उत्पादों को बेहतर तरीके से संरक्षित करने में मदद मिलेगी.
5000 धार्मिक स्थलों पर सौर पैनलों की स्थापना:
यह महत्वाकांक्षी परियोजना श्रीलंका के धार्मिक स्थलों पर स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देगी, जिससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी.
यह भी पढ़िए: Reclining Buddha: थाईलैंड में PM मोदी ने किए प्रसिद्ध वात फो मंदिर में दर्शन, यहां 1,000 से ज्यादा बुद्ध प्रतिमाएं
इस दौरे के दौरान पहली बार श्रीलंका में स्मारक पट्टिकाओं पर ‘India’ के स्थान पर ‘भारत गणराज्य’ का उल्लेख किया जाएगा. यह भारत-श्रीलंका के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हालांकि, आधिकारिक संचार में श्रीलंकाई प्रशासन अभी भी ‘इंडिया’ शब्द का उपयोग करेगा.
भारत और श्रीलंका के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं. दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय वार्ताएं और सहयोग लगातार बढ़ रहे हैं. पीएम मोदी का यह दौरा दो देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी को नई गति प्रदान करेगा और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा.
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बहुआयामी साझेदारी को नई दिशा प्रदान करेगी.”
यह भी पढ़िए: पीएम मोदी की Act East Policy: दक्षिण-पूर्व एशिया में रणनीतिक कूटनीति और आर्थिक सहयोग का नया युग
Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…