नए संसद भवन में पीएम नरेंद्र मोदी
New Parliament Building: पीएम मोदी दिल्ली में बन रहे नए संसद भवन का आज औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे कामकाज का जायजा भी लिया.
एक घंटे से अधिक समय तक रहे प्रधानमंत्री
पीएम मोदी गुरुवार देर शाम को नए संसद भवन के औचक दौरे पर गए. उन्होंने एक घंटे से अधिक समय बिताया और विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने संसद के दोनों सदनों में होने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया. इसके अलावा पीएम ने निर्माण श्रमिकों से भी बातचीत किया. इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे.
2020 में रखी थी नए संसद भवन की आधारशिला
10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी. नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में नए संसद भवन की आधारशिला रखने के दौरान देश दुनिया के तमात गणमान्य लोग मौजूद थे. इनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, केंद्रिय कैबिनेट मंत्री के अलावा कई देशों के राजदूतों ने भाग लिया था. नई संसद का क्षेत्रफल 64,500 वर्ग मीटर बताया जा रहा है.
सांसदों के बैठने की है शानदार व्यवस्था
दिल्ली में बन रही नई संसद में लोकसभा और राज्यसभा के लिए प्रस्तावित कक्षों में कई सारी सुविधाएं रहेंगी. बताया जा रहा है कि वर्तमान में सदस्यों की संख्या की तुलना में इसमें अधिक सदस्यों के बैठने की व्यवस्था रहेगी. देश की बढ़ती आबादी को देखते हुए इस बात का ध्यान रखा गया है कि भविष्य में लोकसभा के परिसीमन के साथ सांसदों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: West Bengal: पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, हावड़ा में वाहनों में लगाई आग, देंखे वीडियो
इतनी होंगी सीटें
मिली जानकारी के अनुसार बन रहे नए संसद भवन के लोकसभा कक्ष में जहां 888 सीटें तो इसके राज्यसभा कक्ष में 384 सीटें होंगी. हालांकि वर्तमान संसद भवन में जहां केंद्रीय कक्ष है वहीं नए संसद भवन में यह नहीं होगा. अगर संसद का संयुक्त सत्र होता है तो इसका लोकसभा कक्ष 1,272 सदस्यों को समायोजित कर सकता है. वहीं संसद भवन में केंद्रिय मंत्रियों के कार्यालय भी होंगे समिति कक्षों के साथ यह भवन 4 मंजिला होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…