देश

Electricity Rates: उत्तराखंड में आम जनता को करनी होगी जेब ढीली, बढ़ गए बिजली के दाम, जानें अब कितना ज्यादा करना होगा भुगतान

Uttarakhand Electricity: महंगाई के इस दौर में देवभूमि में बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumer) को करारा झटका लगने वाला है. यहां उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (Uttarakhand Electricity Regulatory Committee) ने साल 2023-24 के लिए नया बिजली टैरिफ प्लान (Terrif plan) घोषित कर दिया है जिससे जनता को झटका लगने वाला है. एक अप्रैल से यहां बिजली की बढ़ी हुई नयी दरें लागू कर दी जाएगीं.

नयी बिजली दरों में एक-दो नहीं बल्कि, 13.25 फीसदी का इजाफा हुआ है. जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं (Domestic Consumer) पर पड़ने वाला है.

पहले से कितने ज्यादा देने होंगे पैसे

बिजली वितरण कंपनियों ने विद्युत नियामक आयोग को टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था. जिसमें अलग-अलग वर्गों से बिजली बिल पर सरचार्ज वसूलने के लिए कहा गया. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इसे मंजूर कर लिया है. इस टैरिफ प्लान का सबसे ज्यादा असर बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. घरेलू उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट तक प्रति यूनिट 25 पैसे अधिक देने होंगे. वहीं कॉर्मशियल उपभोक्ताओं (Commercial Consumer) को 30 से 80 पैसे अधिक चुकाने होंगे यानी उन्हें 0.57 फीसदी अधिक चुकाने होंगे.

इसके अलावा उद्योगिक इकाइयों के लिए भी बिजली की दरें बढ़ाई गई हैं. औद्योगिक क्षेत्र के लिए बिजली की दर में 65 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई गई है. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी टैरिफ में केवल मछली पलकों को राहत दी गई है और उनको कॉमर्शियल स्लैब से हटाकर डोमेस्टिक में रखा गया है.

यहां भी पढ़ें-  West Bengal: पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, हावड़ा में वाहनों में लगाई आग, देंखे वीडियो

रेलवे के लिए 9.68 फीसदी की बढ़ोतरी

प्रदेश में बढ़ी बिजली की नई दरों में उन लोगों को राहत दी गई है, जो उपभोक्ता अपना बिल आने के बाद केवल 10 दिनों के अंदर ही भर देते हैं. इन लोगों पर ये बढ़े हुए दाम लागू नहीं होंगे. नई दरों के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र में 1.34 प्रतिशत तक बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गई है. जबकि कमर्शियल बिजली में 0.57 प्रतिशत दाम बढ़ गए हैं. बिजली की नयी दरों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रेलवे के लिए की गई हैं. रेलवे के लिए बिजली की दरें 9.68 फीसदी बढ़ाई गई हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

20 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago