देश

West Bengal: पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, हावड़ा में वाहनों में लगाई आग, देंखे वीडियो

West Bengal Ram navami: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के अवसर शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी. यहां जुलूस के समय उपद्रवियों ने जमकर हंगामा काटा, कई वाहनों को आगे के हवाले कर दिया. इसके साथ ही कई जगहों पर पथराव किया गया. हिंसा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वाहनों को भयकंर तरीके से आग के हवाले कर दिया गया है. हिंसा को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

दरअसल हावड़ा के शिबपुर में रामनवमी का जुलूस निकल रहा था. इसे विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल निकाल रहा था. उसी समय वहां अचानक से हिंसा भड़क गई. हालांकि हिंसा किस वजह से भड़की इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है. लेकिन बाद के कुछ वीडियो जरूर सामने आए हैं. वहां कई वाहनों को आग के हवाले किया गया है.

सीएम ममता बनर्जी ने दी थी चेतावनी

बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही चेतावनी देते हुए कहा था कि रामनवमी(Ram Navami)  की पूजा शांति से करो, रामनवमी मनाओ लेकिन रमजान (Ramjan) के महीने का पालन करें. उन्होंने कहा था कि सभी लोग आनंद के साथ रैलियां कीजिए. मगर, रमजान का महीना चल रहा है, इस बात को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम इलाकों से गुजरने से परहेज कीजिए.

वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा था कि किसी गुंडे ने कहा है कि राम नवमी के दिन हम अस्त्र लेकर निकलेंगे और जुलूस करेंगे. मैं रामनवमी के जुलूस को रोकूंगी नहीं, लेकिन अगर अस्त्र निकलें तो सरकार की ओर से कार्रवाई होगी. वहीं किसी ने कानून को अपने हाथ लिया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें-   Video Viral: “यह रोड बनाए हो, मजाक बना रखा है क्या, इस पर चलेगी गाड़ी”, गुस्से में लाल विधायक ने ठेकेदार को लगाई फटकार

वडोदरा में निकाली गई शोभायात्रा

वहीं रामनवमी के अवसर गुजरात में भी बवाल देखने को मिला. यहां वडोदरा के फतेपुरा इलाके में सुबह शोभायात्रा निकाली गई थी. इस पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया. इसके बाद शाम को इसी इलाके में दूसरी शोभायात्रा निकली गई, तभी पथराव हो गया. घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

35 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

44 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

46 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago