देश

Modi Cabinet में जगह नहीं मिलने पर Anurag Thakur ने कहा, ‘मैं भाजपा कार्यकर्ता…’

PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony: भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के नए मंत्रियों की सूची में अपना नाम नहीं होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे और भारत को एक विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संकल्प को पूरा करने में योगदान देंगे.

ठाकुर ने मोदी और उनके ‘मंत्रियों की टीम’ को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राजग सरकार में जिन लोगों को मंत्री पद के लिए चुना गया है, वे ‘बहुत सक्षम’ हैं.

हमीरपुर से दोबारा चुनाव जीते

निवर्तमान सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा कि वे देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए ‘हरसंभव प्रयास’ करेंगे. हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से दोबारा सांसद चुने गए हैं.

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें हिमाचल प्रदेश में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी, इस पर ठाकुर ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं पहले पार्टी का कार्यकर्ता हूं. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की जनता ने मुझे लगातार पांचवीं बार लोकसभा के लिए चुना है. पांचवीं बार लोकसभा के लिए चुना जाना अपने आप में बहुत बड़ा सम्मान है.’ठाकुर ने कहा, ‘भाजपा ने मुझे पांच बार लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है. मेरे लिए इससे बड़ा अवसर कोई और नहीं हो सकता.’


ये भी पढ़ें: Odisha में पहली BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह इस वजह से टल गया, 10 की जगह अब 12 जून को होगा


काम करता रहूंगा: अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले भी पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है और आगे भी पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करता रहूंगा. हमारा पूरा प्रयास भारत को प्रगति के पथ पर ले जाना है. हम सब साथ-साथ चलेंगे क्योंकि भारत महत्वपूर्ण है, मोदी सरकार महत्वपूर्ण है और देश की प्रगति महत्वपूर्ण है.’

ठाकुर ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मनोनीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा विकसित देश बनेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

3 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

4 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

5 hours ago