देश

‘मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी, ईश्वर की शपथ लेता हूँ…’, इस तरह लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नमो | VIDEO

PM Modi Take Oath:…आज नरेंद्र मोदी ने अंतत: लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली. पं. जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले वे दूसरे पीएम बन गए. 62 साल बाद देश में वे ऐसे नेता हैं, जिन्होंने 2 बार का कार्यकाल पूरा करके फिर प्रधानमंत्री के रूप में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है.

रविवार की शाम को सवा 7 बजे राष्ट्रपति भवन के समक्ष शपथ ग्रहण करते हुए नरेंद्र मोदी बोले— “मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा. मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण रखूंगा. मैं संघ के प्रधानमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंतःकरण से निर्वहन करूंगा तथा मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार न्याय करूंगा.”

उन्होंने आगे कहा— “मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूं कि जो विषय संघ के प्रधानमंत्री के रूप में मेरे विचार के लिए लाया जाएगा अथवा मुझे ज्ञात होगा, उसे किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को तब के सिवाय जबकि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन के लिए ऐसा करना अपेक्षित हो, मैं प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संसूचित या प्रकट नहीं करूंगा.”

पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ ली. इनके अलावा एस जयशंकर और सीतारमण भी मंत्री चुने गए हैं.

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं. जेडीएस के. कुमार स्वामी भी मंत्री बने हैं. पीयूष गोयल ने भी मंत्री पद की शपथ ली, वह पहली बार लोकसभा सांसद बने थे.

ओडिशा से चुनाव जीते धर्मेंद्र प्रधान भी बने मंत्री

इस बार ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा चुनाव जीते धर्मेंद्र प्रधान भी मोदी कैबिनेट में शामिल हुए हैं. वह पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए, इससे पहले वे राज्यसभा में थे. उनका संगठन में लंबा अनुभव रहा है, वह मोदी-शाह के करीबी माने जाते हैं.

शपथ ग्रहण समारोह देखने पहुंचे हजारों लोग

माना जा रहा है कि मोदी सरकार में इस बार 70 से ज्यादा मंत्री शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण को देखने के लिए राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे. उनके अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे. जिनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं. रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शपथ ग्रहण समारोह में दिखे. देश-दुनिया के हजारों लोग इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे.

सुबह PM ने महात्मा गांधी को दी थी श्रद्धांजलि

शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले आज सुबह ही पीएम मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी. इसके बाद वे अटल जी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए. उन्होंने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग भी की थी.

यह भी पढ़िए: तीसरी बार मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे राजस्थान के ये नेता, Sun City ने लगातार तीन बार चुनकर संसद भेजा

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

40 seconds ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

44 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

51 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago