देश

पीएम मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- यह पूरे भारत को गौरवान्वित करने वाला पल

Acharya Pramod Krishnam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्‍वीडन ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया है. इस पर कल्कि धाम के पीठाधीश्‍वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तारीफ करते हुए कहा कि पीएम के जीवन का हर पल राष्‍ट्र को समर्पित है. यह सम्‍मान पूरे देश को गौरवान्वित करने वाला है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को एक विचार की संज्ञा दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक व्‍यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं. उनके जीवन का हर पल राष्‍ट्र को समर्पित है. विदेश की धरती पर मिलने वाला सम्‍मान पूरे भारत वर्ष के लिए है. प्रधानमंत्री को स्‍वीडन में मिला सम्‍मान पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है और हर भारतीय बहुत खुश है.

भोजशाला मंदिर ही था

मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार स्थित विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर को वाग्देवी यानी देवी सरस्वती को समर्पित मंदिर घोषित किया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भोजशाला मंदिर ही था. मध्‍य प्रदेश के हाईकोर्ट का आदेश है, वह सत्‍य पर आधारित है.

उन्‍होंने कहा कि आप पूजा करो या मत करो, हिंदू धर्म को मानो या मत मानो, अगर ज्ञान प्राप्‍त करना है तो मां सरस्‍वती के पास आना ही होगा. मैं मुस्लिम समाज से अपील करना चाहता हूं कि जिस तरह से भोजशाला में मां सरस्‍वती की वंदना करने हिंदू जाएं, उसी तरह ज्ञान पाने के लिए वह भी मां सरस्‍वती की पूजा करें.

असदुद्दीन ओवैसी पर देश तोड़ने का लगाया आरोप

आचार्य ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि हाईकोर्ट का यह आदेश बाबरी मस्जिद जैसा है. उन्‍होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी इस देश को तोड़कर एक और पाकिस्‍तान बनाना चाहते हैं. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्‍हें सदबुद्धि दें और वतन परस्‍ती सिखाएं.

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक पर सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन! नासिक से दिल्ली और लातूर तक: जानें इस महा-लीक कांड की पूरी ‘क्राइम टाइमलाइन’

वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भोजशाला मामले को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस एक हिंदू-विरोधी पार्टी है. जैसे ही भोजशाला पर फैसला आया, जिसमें हिंदुओं को अधिकार दिए गए और यह पुष्टि हुई कि वह स्थल एक मंदिर परिसर है, राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह को फोन किया और उनसे हिंदुओं के खिलाफ बोलने को कहा. इसके बाद राहुल गांधी के इशारे पर दिग्विजय सिंह ने न केवल भोजशाला फैसले का विरोध किया, बल्कि इस मामले को उन्‍होंने हिंदू-मुस्लिम बता दिया. क्‍या हाईकोर्ट यह फैसला देकर हिंदू-मुस्लिम कर रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

39 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago