देश

पीएम मोदी ने की छात्रों से बातचीत, कहा- स्टूडेंट्स के भविष्य से खेल रही है ‘आप’ सरकार’

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ संवाद किया. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली सरकार कैसे अपनी छवि के लिए छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंच रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के छात्रों के साथ खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सुना है दिल्ली में 9वीं कक्षा के बाद छात्रों को आगे जाने नहीं दिया जाता. जो बच्चे गारंटी है कि पास होंगे, उन्हीं को आगे जाने दिया जाता है, क्योंकि उनका रिजल्ट खराब होगा तो सरकार (आप) की इज्जत खराब हो जाएगी.

इसलिए यह बड़ा बेईमानी का काम होता है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 फरवरी को आरके पुरम में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था. उन्होंने खुद को जनता का ‘सेवक’ बताते हुए दिल्लीवासियों को गारंटी दी कि भाजपा की सरकार बनने के बाद वह झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों और मध्यम वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने शशि थरूर को मानहानि मामले में समन किया जारी, 28 अप्रैल को अगली सुनवाई

‘आप’ में मची भगदड़ की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, “झाडू तिनके की तरह बिखर रही है क्योंकि आपदा के नेता इसे छोड़ रहे हैं. हाल ही में आपदा के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के फैसले का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, “आपदा सरकार दिल्ली के मतदाताओं के सामने बेनकाब हो गई है.”

पीएम मोदी ने आप सरकार के घोटालों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप नेताओं को जवाब देना होगा और “जिन्होंने लूटा है, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा.”बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम से थम जाएगा.

आईएएनएस

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

7 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago