लीगल

Supreme Court: राम रहीम को पवित्र ग्रंथ की बेअदबी मामले में फिलहाल राहत नहीं, निचली अदालत में सुनवाई जारी

पवित्र ग्रंथ की बेअदबी से संबंधित मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नही मिली है. निचली अदालत में चल रही सुनवाई जारी रहेगी. सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ पंजाब सरकार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है. कोर्ट के इस आदेश के बाद बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के आरोप में तीन मामलों में राम रहीम के खिलाफ निचली अदालत में चल रही सुनवाई अब जारी रहेगी.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए, राम रहीम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. कोर्ट 18 मार्च को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. तब तक हाई कोर्ट के आदेश पर लगी रोक जारी रहेगी. पिछले साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने तीन बेअदबी मामलों में गुरमीत राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा के सात अनुयायियों के खिलाफ मुकदमे को फरीदकोट की एक अदालत से चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया था. यह कदम डेरा अनुयायी परदीप सिंह कटारिया की हत्या के बाद आया था, जो इस मामले में आरोपी था.

क्या है पूरा मामला?

वर्ष 2015 में फरीदकोट में गुरु ग्रंथ साहिब की एक प्रतिलिपि चोरी होने, बेअदबी संबंधी पोस्टर और पवित्र ग्रंथ के फटे मिलने की घटनाएं सामने आई थी. इनमें सेपहला मामला गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी करने, दूसरा मामला इसी गुरुद्वारा साहिब के बाहर भद्दी शब्दावली का पोस्टर लगाने और तीसरा मामला बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के समक्ष पावन स्वरूप की बेअदबी का है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने शशि थरूर को मानहानि मामले में समन किया जारी, 28 अप्रैल को अगली सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

1 minute ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

19 minutes ago

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

31 minutes ago

RBI के फैसलों से बदली तस्वीर; 6 महीने में पहली बार रुपए ने लगाई इतनी बड़ी छलांग, डॉलर हुआ कमजोर

Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…

31 minutes ago

अडाणी ग्रामोत्सव में दिखी गांव की रौनक, खेल-कूद और लोकगीतों ने बांधा समां

Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…

43 minutes ago

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

59 minutes ago