भारतीय सैनिकों के साथ पीएम मोदी. (फाइल फोटो)
Kargil Vijay Diwas: देश आज कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल युद्ध स्मारक पर कारगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज लद्दाख की ये महान धरती कारगिल विजय के 25 वर्ष पूरे होने की साक्षी बन रही है. कारगिल विजय दिवस हमें बताता है कि राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान अमर होते हैं.
इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोदी आर्काइव नाम के हैंडल से एक पोस्ट शेयर की गई है. जिसमें लिखा गया है कि आज कारगिल विजय के 25 वर्ष, भारत के इतिहास में एक निर्णायक क्षण है. पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में काफी अंदर तक घुसपैठ की, जिसके बाद भारत को ऑपरेशन विजय शुरू करना पड़ा. भारतीय सेना ने बहादुरी के साथ युद्ध लड़ते हुए एक-एक इंच ज़मीन को पाकिस्तानी सेना के कब्जे से वापस लेकर देश की अखंडता को सुरक्षित रखा.
कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर भारतीय सेना के जाबांज जवानों ने भीषण लड़ाई लड़ी. 4 जुलाई 1999 को, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाते हुए टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया. 4 जुलाई की इस जीत ने 26 जुलाई, 1999 को भारतीय क्षेत्र से पाकिस्तानी घुसपैठियों को बेदखल करने का मार्ग प्रशस्त किया.
इस पोस्ट में एक ऑडियो क्लिप भी शेयर की गई है. जिसमें पीएम मोदी कारगिल खुद कारगिल दौरे के बारे में बता रहे हैं. जिसमें पीएम मोदी बोल रहे हैं कि कारगिल युद्ध के दौरान जब भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर कब्जा करते हुए तिरंगा झंडा फहराया, तो उसी के तुरंत बाद मुझे कारगिल जाने का सौभाग्य मिला. गुजरात का एक बेटा होने के नाते ये पल मेरे लिए गौरान्वित करने वाला था.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…