मनोरंजन

Kargil Vijay Diwas 2024: अक्षय कुमार,अनुपम खेर से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक, बॉलीवुड स्टार्स ने सैनिकों के बलिदान को किया सलाम

Kargil Vijay Diwas 2024: कारगिल विजय दिवस उन रियल लाइफ हीरो की जीत और वीरता का प्रतीक है जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे. आज ही के दिन भारतीय वीर जवानों ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी. आज विजय और बलिदान के इस खास मौके पर पूरा देश भारत के उन जांबाज सैनिकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. वहीं इस खास अवसर पर बॉलीवुड सितारों ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. अनुपम खेर, अक्षय कुमार समेत कई दिग्गजों ने शहीदों को याद किया है.

सफलतापूर्वक मुक्त कराकर भारत

हर साल 26 जुलाई को मनाया जानें वाला यह दिन भारत और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र विवाद के अंत का प्रतीक है. 26 जुलाई 1999 के दिन कारगिल की पहाड़ियों को पाकिस्तानी घुसपैठियों के चंगुल से सफलतापूर्वक मुक्त कराकर भारत एक विजयी राष्ट्र के रूप में उभरा था. इसलिए आज के दिन देश का हर नागरिक इस दिन युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद करता है.

अक्षय कुमार ने कही ये बात (Kargil Vijay Diwas 2024)

बता दें कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कारगिल विजय दिवस के इस अवसर पर हम अपने सैनिकों के साहस और बलिदान को सलाम करते हैं. उनकी वीरता की कहानियां साल दर साल दोहराई जाएंगी. जय हिंदा

अनुपम खेर ने भी दी श्रद्धांजलि

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना को बधाई और युद्ध में शहीद हुए शूरवीरों की और उनके परिवार वालों को मेरा नतमस्तक नमन. जय हिंद.”

यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र से चुराई नजरें, फिर भागकर पैरों में गिर पड़े मुकेश ऋषि, पुरानी यादों में खोए एक्टर, बोले- मेरी नजरों में उनके लिए…’

रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किया, ‘इस कारगिल विजय दिवस पर, आइए हम उन बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दें जो हमारे देश के सम्मान के लिए निडर होकर खड़े रहे.’

Uma Sharma

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

24 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

47 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

59 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago