आस्था

सावन के दूसरे सोमवार पर इस तरह करें शिवजी की पूजा, जानें शुभ समय और विधि

Sawan Second Somwar 2024: सावन मास का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को है. इस दिन भगवान शिव की उपासना का खास महत्व है. कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से शिवजी की पूजा से साथ-साथ विशेष मंत्रों का जाप किए जाए तो हर प्रकार के कष्टों का निवारण हो सकता है. साथ ही साथ पारिवारिक जीवन में खुशहाली और आर्थिक जीवन में संवृद्धि बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन के दूसरे सोमवार पर शिवजी की पूजा के लिए सही विधि और खास उपाय.

सावन सोमवार पूजा-विधि

सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह स्नान इत्यादि दैनिक कर्म से निवृत होकर साफ वस्त्र धारण करें.

स्नान के बाद शुभ मुहूर्त में शिवजी को जल और बेलपत्र अर्पित करें.

शिवजी की पूजा के दौरान उन्हें सफेद वस्तुओं का भोग लगाएं.

शिव मंत्र- ओम् नमः शिवाय का अधिक से अधिक जाप करें.

अगर सोमवार का व्रत रखा है तो ऐसे में इस दौरान फलाहार ग्रहण कर सकते हैं, लेकिन नमक या अनाज का सेवन करने से बचें.

सावन के दूसरे सोमवार पर करें ये उपाय

संतान प्राप्ति के लिए सावन सोमवार पर शिवलिंग पर शक्कर मिला हुआ जल अर्पित करें.

शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए रुद्राष्टक का पाठ करना उत्तम होगा.

ऐसा करते हुए भगवान शिव से संतान प्राप्ति की कामना करें.

सावन सोमवार पर यह उपाय अगर पति-पत्नी दोनों मिलकर करेंगे तो उत्तम होगा.

आर्थिक समस्या को दूर करने के उपाय

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवजी को 108 दूर्वा अर्पित करें.

शिवजी को दूर्वा चढ़ाते वक्त ‘ओम् दारिद्रय दुख दहनाय नमः शिवाय’ मंत्र का मन ही मन जाप करें.

सावन का दूसरा सोमवार शिव पूजा मुहूर्त

दृक पंचांग के अनुसार, सावन मास दूसरे सोमवार पर यानी 29 जुलाई को अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 1 बजकर 11 मिनट तक है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 47 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक है. वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से लेकर 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. जबकि, अमृत काल का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इन शुभ मुहूर्तों में शिवजी की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है.

यह भी पढ़ें: इस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी, पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त, जानें महत्व

Dipesh Thakur

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago