Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kargil Vijay Diwas: टाइगर हिल पर मिली जीत के तुरंत बाद पीएम मोदी ने किया था कारगिल का दौरा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर भारतीय सेना के जाबांज जवानों ने भीषण लड़ाई लड़ी. 4 जुलाई 1999 को, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाते हुए टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया.

Kargil Vijay Diwas

भारतीय सैनिकों के साथ पीएम मोदी. (फाइल फोटो)

Kargil Vijay Diwas: देश आज कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल युद्ध स्मारक पर कारगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज लद्दाख की ये महान धरती कारगिल विजय के 25 वर्ष पूरे होने की साक्षी बन रही है. कारगिल विजय दिवस हमें बताता है कि राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान अमर होते हैं.

इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोदी आर्काइव नाम के हैंडल से एक पोस्ट शेयर की गई है. जिसमें लिखा गया है कि आज कारगिल विजय के 25 वर्ष, भारत के इतिहास में एक निर्णायक क्षण है. पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में काफी अंदर तक घुसपैठ की, जिसके बाद भारत को ऑपरेशन विजय शुरू करना पड़ा. भारतीय सेना ने बहादुरी के साथ युद्ध लड़ते हुए एक-एक इंच ज़मीन को पाकिस्तानी सेना के कब्जे से वापस लेकर देश की अखंडता को सुरक्षित रखा.

टाइगर हिल पर सेना ने फहराया तिरंगा

कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर भारतीय सेना के जाबांज जवानों ने भीषण लड़ाई लड़ी. 4 जुलाई 1999 को, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाते हुए टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया. 4 जुलाई की इस जीत ने 26 जुलाई, 1999 को भारतीय क्षेत्र से पाकिस्तानी घुसपैठियों को बेदखल करने का मार्ग प्रशस्त किया.

यह भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: “कुछ लोग सेना के Reform पर भी राजनीति कर रहे” अग्निपथ योजना को लेकर पीएम का विपक्ष पर करारा पलटवार

पीएम मोदी ने किया था कारगिल का दौरा

इस पोस्ट में एक ऑडियो क्लिप भी शेयर की गई है. जिसमें पीएम मोदी कारगिल खुद कारगिल दौरे के बारे में बता रहे हैं. जिसमें पीएम मोदी बोल रहे हैं कि कारगिल युद्ध के दौरान जब भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर कब्जा करते हुए तिरंगा झंडा फहराया, तो उसी के तुरंत बाद मुझे कारगिल जाने का सौभाग्य मिला. गुजरात का एक बेटा होने के नाते ये पल मेरे लिए गौरान्वित करने वाला था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital