देश

PM Modi In Himachal: हिमाचल के खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद करते दिखे PM मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखी यह खास बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे. लगातार चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त चल रहे पीएम मोदी ने कुछ वक्त यहां की खूबसूरत वादियों में बिताया. इस दौरान वह अपने कैमरे में प्रकृति के खूबसूरत नजारों को कैद करते भी दिखे. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिमाचल दौरे के इस खूबसूरत लम्हों का एक वीडियो भी शेयर किया है.

वीडियो शेयर कर लिखी ये खास बात

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिमाचल के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘दर्शनीय हिमाचल प्रदेश! व्यस्त चुनाव प्रचार के बीच मैं सुंदर प्राकृतिक परिवेश की कुछ झलकियां कैद करने से खुद को नहीं रोक सका. यहां हिमाचल में होने से मेरी यहां की पिछली यात्राओं की कई यादें ताजा हो गईं. इस राज्य से मेरा रिश्ता बहुत मजबूत है.’

कांग्रेस पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के नाहन व मंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इन सभाओं में वो कांग्रेस पर निशाना साधते नजर आए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल की पवित्र भूमि और यहां के मेहनती लोगों के साथ जो भद्दा मजाक किया है, उसके एक नहीं अनेक उदाहरण हैं. उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों से जुड़े वन रैंक-वन पेंशन पर भी पाप करने में कांग्रेस को शर्म नहीं आई! कांग्रेस ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों को अपने हाल पर छोड़ दिया था, लेकिन आज फर्क देखिए.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago