ट्रेंडिंग

Viral Video | भारत के इस शहर में गायब हो गई सुबह! रात के बाद सीधे हो रही दोपहर, बाहर जाते ही लोग हो रहे हैं पागल!

देशभर में पिछले कुछ दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं कई राज्यों में अधिकतम तापमान 46 और 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. गुरुवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 48.8 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हीटवेव का असर और तेज हो सकता है. इसकी वजह से सुबह 10 बजे के बाद से ही घर से बाहर निकलना लोगों को मुश्किल हो रहा है. रात का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें किए गए दावे ने सबके होश ही उड़ा दिए.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कहा गया कि राजस्थान के जयपुर में सुबह ही गायब हो गई है. जी हां, इस शहर से सुबह गायब हो गई है. अब रात के बाद सीधे दोपहर हो जा रही है. दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि इस शहर में गर्मी के कारण सुबह नहीं हो रही हैं. यहां सुबह उठते ही राजस्थान के जयपुर का तापमान इतना ज्यादा हो जाता है कि लगता है जैसे आप दोपहर के समय में हैं.

गर्मी से बेहाल हुए लोग

राजस्थान के जयपुर में तापमान 49 डिग्री तक जा पहुंचा है. अगर मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों में यहां तापमान 50 डिग्री के पार तक पहुंच सकता है. यहां के लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं. सुबह ही इतनी गर्मी होती है कि लोग वॉक पर भी जाने से पहले सौ बार सोचने के लिए मजबूर है. सुबह छह बजे से ही गर्मी बढ़ने लगती है. ऐसे में जो सात या आठ बजे सोकर उठते हैं, उन्हें तो सुबह की ठंडक की जगह दोपहर की गर्मी ही देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें: OMG! अचानक चिता से उठ खड़ी हुई ‘लाश’, नजारा देख सन्न रह गए लोग, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

अब तक टूटे सारे रिकॉर्ड

राजस्थान के कई इलाकों में इस साल गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है. बाड़मेर सहित कई जिलों में पारा 48 के पार चला गया है. लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय लगा रहे हैं. कहीं बस में कूलर फिट किया जा रहा है तो कहीं लोग जुगाड़ू एसी का अविष्कार कर रहे हैं. जयपुर प्रशासन ने गर्मी से आराम दिलवाने के लिए आर्टिफिशियल रेन का सहारा लिया है. इसमें सड़क किनारे खड़े बड़े-बड़े टैंकर्स की मदद से आने-जाने वालों पर नकली बारिश करवाई जा रही है. इसके बावजूद गर्मी से आराम नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago