देश

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में मेहमान बनकर पहुंचेंगे पीएम मोदी; देंगे खास गिफ्ट!

Anant Radhika Wedding: आजकल सोशल मीडिया से लेकर हर जगह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर लगातार चर्चे हो रहे हैं. दोनों की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है. तो वहीं जिस शुभ दिन का लोगों को इंतजार था वो दिन भी आ गया. यानी दोनों शुक्रवार (12 जुलाई) को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

इस दौरान बड़ी खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी भी अंबानी परिवार की शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं और नवविवाहत जोड़ों को खास गिफ्ट भी दे सकते हैं. मीडिया सूत्रों की पीएम मोदी के संभावित दौरे के चलते बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. ट्राइडेंट होटल के आसपास की इमारतों में भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाई जा रही है.

ये भी पढ़ें-PM Modi: ‘हिंदुस्तान ने युद्ध नहीं, बुद्ध दिए हैं…’; ऑस्ट्रिया में बोले पीएम मोदी, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा कार्यक्रम स्थल-Video

जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत-राधिका लेगें सात फेरे

मालूम हो कि 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी है. मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में दोनों सात फेरे लेंगे. बता दें कि इस शादी को लेकर लगातार रस्में चल रही हैं. इस खास शादी में फिल्म, बिजनेस, राजनीति आदि से जुड़े कई दिग्गज शामिल होने के लिए देश विदेश से मुंबई पहुंच रहे हैं.

13 जुलाई को मुंबई में पीएम मोदी करेंगे विकास कार्यों की शुरुआत

बता दें कि 13 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई जा रहे हैं. इस दिन वह मुंबई में कई विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे. इसी के साथ ही बोरीवली-ठाणे लिंक रोड और गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड का भूमिपूजन करेंगे. दोनों परियजोनाओं की कीमत 14 हजार करोड़ से अधिक है.

इसी के साथ ही पीएम मोदी दक्षिण मुंबई में ऑरेंज गेट से ग्रांट रोड तक एलिवेटेड रोड का भूमिपूजन भी करेंगे, जिसकी लागत 1170 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 13 जुलाई को पीएम मोदी मुंबई के नेस्को सेंटर में कई नई परियोजनाओं का भूमि पूजन कार्यक्रम करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी यहां पर एक कार्यक्रम को सम्बोधित भी करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बैठक की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं. उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी अनंत अंबानी की शादी में भी शामिल हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

7 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

24 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

40 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago