आस्था

Shukra Uday: शुक्र का हुआ कर्क राशि में उदय, मेष समेत इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय

Shukra Uday Rashifal: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह का कर्क राशि में उदय हो चुका है. कर्क राशि में पहले से बुध ग्रह की उपस्थिति है. ऐसे में यहां बुध और शुक्र की युति भी होगी. बता दें कि शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है. ऐसे में कर्क राशि में शुक्र का उदय और बुध-शुक्र का युति योग राशिचक्र की 5 राशियों के लिए अत्यंत खास माना जा रहा है. आइए जानते हैं शुक्र का उदय और बुध के साथ युति योग किन 5 राशियों के जीवन पर खास प्रभाव डालेगा.

मेष राशि

शुक्र का कर्क राशि में उदित होना मेष राशि के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर कार्यों की सराहना होगी. व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. इस दौरान मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा. शुक्र ग्रह की अनुकूलता से व्यापार में निवेश का भी अच्छा लाभ मिलेगा. दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी. परिवार में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

मिथुन राशि

शुक्र का उदित होना मिथुन राशि के लिए भी खास है. करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. जीवनसाथी का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे, जिसके परिणामस्वरूप शादीशुदा जिंदगी खुशहाल नजर आएगी. नौकरीपेशा वालों को कार्यक्षेत्र में जबदस्त उन्नति होगी. बिजनेस करने वालों को इस दौरान अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. परिवारिक जीवन में परिवार के सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनेगा. आर्थिक स्थित अच्छी होगी. धन कमाने का खास अवसर मिलेगा.

कर्क राशि

शुक्र देव कर्क राशि में भी उदित हुए हैं. ऐसे में इस राशि से संबंध रखने वालों को शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. शुक्र ग्रह की अनुकूलता से आर्थिक जीवन में सकरात्मक परिवर्तन होगा. धन संचय करने में कामयाब होंगे. पार्टनरशिप के व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा. लव लाइफ में भी पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा. इच्छाशक्ति मजबूत होगी. सेहत अच्छी रहेगी. व्यापार करने वालों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से आध्यात्मिक गतिविधि बढ़ेगी.

कन्या राशि

शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से नौकरीपेशा वालों की सैलरी बढ़ सकती है. इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में तेजी से उन्नति करेंगे. व्यापार में मुनाफा प्राप्त होगा. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. परिवार में भाई-बहनों का साथ मिलेगा. पार्टनर के साथ दूर की यात्रा पर जा सकते हैं. शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में खास परिवर्तन देखने को मिलेगा. शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

मकर राशि

शुक्र के उदय के व्यापार में गजब का मुनाफा प्राप्त होगा. समाजिक कार्यों में मान-सम्मान प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की सराहना मिलेगी. धन बचत करने में कामयाब होंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.

यह भी पढ़ें: केतु के नक्षत्र परिवर्तन से जागेगा इन 3 राशियों का सोया भाग्य, 63 दिन वरदान के समान

Dipesh Thakur

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

31 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

41 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago