देश

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश का चुनाव तय करेगा यूपी में सपा और कांग्रेस के साथ का भविष्य

विक्रम सिंह राठौर. 2024 लोकसभा चुनाव में जाने से पहले देश के दो बड़े राज्यों में आईएनडीआईए गठबंधन (I.N.D.I.A alliance parties) को अग्निपरीक्षा देनी होगी. विशेषकर, इस गठबंधन की अगुवाई कर रही कांग्रेस और यूपी के मुख्य विपक्षी दल सपा (समाजवादी पार्टी) को अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ समन्वय व साझेदारी दिखानी होगी. गठबंधन की ये पार्टियां राज्य विधानसभा चुनावों में उतरेंगी तो आपस में सीटों का बंटवारा भी करना पड़ेगा और भाजपा की अगुवाई वाले राजग गठबंधन के विरोध में प्रचार भी करना पड़ेगा.

उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के गठबंधन का भविष्य कांग्रेस के हाथों में ही है, क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में नवंबर या दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में सपा को भी कांग्रेस को सीट देनी होगी. ऐसे में कांग्रेस कितनी उदारता मध्य प्रदेश में दिखाती है इस आधार पर सपा और कांग्रेस का गठबंधन आगे बढ़ पाएगा.

सपा मध्य प्रदेश में भी लड़ेगी विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी सपा मध्य प्रदेश में भी अपनी सक्रियता बड़े स्तर पर बढ़ा रही है. सपाध्यक्ष (समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष) अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी को विधानसभा स्तर पर मजबूत करने के लिए कई बार मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे है. उनकी अगुवाई में समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है. इस साल अप्रैल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी जन्मस्थली में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने भी हिस्सा लिया था.

यह भी पढ़ें: इस बार समय से पहले होंगे लोकसभा चुनाव? BSP सुप्रीमो मायावती ने शुरू की चुनावी चर्चा, उम्मीदवारों के चयन पर जोर, जानें किस तरह कर रहीं तैयारी

अखिलेश यादव यहां पहले ही घोषित करा चुके कई उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी का नेतृत्व मध्य प्रदेश में भी साइकिल को रफ्तार से दौड़ाने की पूरी तैयारी कर रहा है, इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने अगस्त में ही दो चरणों में 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे. निवाड़ी से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, छतरपुर की राजनगर से बृज गोपाल पटेल , दतिया के भांडेर से सेवानिवृत जज आरडी राहुल , भिंड के मेहगांव से बृजकिशोर सिंह गुर्जर , धोहनी से विश्वनाथ सिंह मरकाम और चितरंगी विधानसभा सीट से श्रवण कुमार को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है.

— भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

11 minutes ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

48 minutes ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

1 hour ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

2 hours ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

2 hours ago