देश

बिहार को मिलने जा रही ‘नमो भारत रैपिड रेल’ की सौगात, 24 अप्रैल को PM Modi ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें किन शहरों के बीच होगा संचालन

बिहार में रेल यात्रा को नई रफ्तार देने के लिए जयनगर से पटना के बीच राज्य की पहली नमो भारत रैपिड रेल (Namo Bharat Rapid Train) का उद्घाटन आगामी 24 अप्रैल को होगा.

PM Modi दिखाएंगे ट्रेन को ही झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी के झंझारपुर में आयोजित एक समारोह में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस अत्याधुनिक ट्रेन के साथ-साथ सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और सहरसा-अलौली तथा बिथान-समस्तीपुर के बीच दो नई सवारी ट्रेनों का भी शुभारंभ होगा. रेलवे प्रशासन ने इन सेवाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आधिकारिक समय-सारणी जारी कर दी है.

पटना से जयनगर के बीच दौड़ेगी ट्रेन

समस्तीपुर रेल मंडल के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) विनय श्रीवास्तव ने बताया कि नमो भारत रैपिड रेल (Namo Bharat Rapid Train) जयनगर से पटना के बीच समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी, बरौनी, मोकामा और बख्तियारपुर होते हुए चलेगी. यह ट्रेन 24 अप्रैल को जयनगर से सुबह 11:40 बजे रवाना होगी और मधुबनी (12:25 बजे), सकरी (12:55 बजे), दरभंगा (13:40 बजे), समस्तीपुर (15:00 बजे), बरौनी (16:15 बजे), मोकामा (17:15 बजे) होते हुए पटना शाम 18:30 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और मात्र 4 घंटे 50 मिनट में यह दूरी तय करेगी, जो मौजूदा 6-7 घंटों की तुलना में काफी कम है.

Namo Bharat Rapid Train में होंगे 16 डिब्बे

डीआरएम ने बताया कि यह 16 कोच वाली पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन होगी, जिसमें मेट्रो जैसे आधुनिक कोच होंगे. इसमें कवच सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी, स्वचालित दरवाजे, हाई-स्पीड वाई-फाई, यूएसबी चार्जिंग पॉइंट, वैक्यूम टॉयलेट और एर्गोनॉमिक सीटें जैसी सुविधाएं होंगी. यह ट्रेन 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने में सक्षम है और 2,000 से अधिक यात्रियों को ले जा सकती है.

इसी दिन सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का भी परिचालन शुरू होगा. यह गैर-वातानुकूलित ट्रेन सहरसा से सुबह 11:40 बजे रवाना होगी और समस्तीपुर (15:00 बजे), मुजफ्फरपुर, पटना, दानापुर होते हुए अगले दिन रात 23:30 बजे मुंबई पहुंचेगी. ट्रेन में 11 सामान्य कोच, आठ स्लीपर कोच, दो दिव्यांग कोच, लगेज वैन और गार्ड वैन होंगे. यह ट्रेन बिहार के प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और पेशेवरों के लिए सुविधाजनक होगी.

साथ ही, सहरसा-अलौली और बिथान-समस्तीपुर के बीच दो नई सवारी ट्रेनें शुरू होंगी. सहरसा-अलौली ट्रेन अलौली से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर दोपहर 14:10 बजे सहरसा पहुंचेगी. वहीं, बिथान-समस्तीपुर ट्रेन बिथान से सुबह 11:40 बजे रवाना होगी और हसनपुर, रुसेरा घाट, नरहन, अंगार घाट, भगवानपुर, देसुआ होते हुए दोपहर 13:50 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. ट्रेन सेवाओं की घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की इस योजना से सीधे आम जनता के खाते में अब तक पहुंचे 43.3 लाख करोड़ रुपये

डीआरएम श्रीवास्तव ने कहा कि ये नई ट्रेनें बिहार के उत्तरी क्षेत्र में कनेक्टिविटी, रोजगार, शिक्षा और व्यापार के अवसरों को बढ़ाएंगी. नमो भारत रैपिड रेल (Namo Bharat Rapid Train) को बिहार के रेल बुनियादी ढांचे में एक मील का पत्थर माना जा रहा है, जो मिथिलांचल को पटना से जोड़कर क्षेत्र के विकास को गति देगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

3 seconds ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

2 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

16 minutes ago

‘बाघ-बकरी को एक घाट पानी पिलाया’… क्या अनंत-नीरज विवाद के बीच ललन सिंह ने ली चुटकी?

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह का एक वीडियो…

19 minutes ago

मां भालू का रौद्र रूप! कार पर चढ़कर किया हमला, डैशकैम में कैद हुआ खौफनाक VIDEO

Japan Bear Attack Video: जापान के होक्काइडो में सड़क पर अचानक एक मादा भालू ने…

28 minutes ago

हो जाए सावधान! देर रात गुम रहा खूनी चाकूबाजी… बिहार में लगतार तीन को उतारा मौत के घाट

Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में…

34 minutes ago