संजू सैमसन (सोर्स-X)
India vs South Africa ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार 17 दिसंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वनडे टीम के स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह खुद और संजू सैमसन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे. उन्होंने कहा कि सैमसन नंबर 5 या 6 पर खेल सकते हैं. वहीं वह खुद भी मध्यक्रम में ही बल्लेबाजी करेंगे. विकेटकीपिंग वह खूद करेंगे. हालांकि, ओपनिंग करने वाले बल्लेबाज के बारे में केएल राहुल ने कोई जानकारी नहीं दी.
केएल राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंस से ये तो साफ हो गया है कि वह खूद और संजू सैमसन ओपनिंग नहीं करेंगे तो इस स्थिति में टीम इंडिया की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा सकते हैं.साउथ अफ्रीका के खिलाफ चयनकर्ताओं ने जिस टीम का चयन किया है. उसमें तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ओपनिंग कर सकते हैं. इसमें अगर संजू सैमसन मध्यक्रम में खेलेंगे तो फिर ऋतुराज और साई सुदर्शन ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जो ओपनिंग कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो साई सुदर्शन इस मुकाबले के माध्यम से वनडे फॉर्मेट में अपना डेब्यू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024 के लिए 333 प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट, बिकेंगे सिर्फ 77 खिलाड़ी, जानें ऑक्शन की A टू Z डिटेल्स
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन ओपन करते हैं तो इस स्थिति में श्रेयस अय्यर नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. वहीं चौथे नंबर पर केएल राहुल, पांचवें नंबर पर रिंकु सिंह और छठे स्थान पर संजू सैमसन बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं. सातवें स्थान पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है. स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान दिख सकते हैं.
ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रिंकु सिंह, अक्षर पटेल, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप.
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…